Last Updated:
Indian fans trolls Pakistan: महिला जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 19-0 के विशाल अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. मैच में पाकिस्तान एक भी गोल या पेनल्टी कॉर्नर हासिल नहीं कर सका. इस करारी हार के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस ने पाकिस्तानी टीम को जमकर ट्रोल किया. यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा कि हर मंच पर भारत का पलड़ा भारी है. अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला कोरिया या मलेशिया से होगा.
भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल.
नई दिल्ली. खेल का मैदान हो या सोशल मीडिया का डिजिटल प्लेटफॉर्म, भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि भावनाओं का बवंडर होता है. महिला जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 में जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने आईं, तो फैंस को एक कड़े मुकाबले की उम्मीद थी. लेकिन मैदान पर जो हुआ, उसने इतिहास रच दिया. भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 19-0 के बड़े अंतर से रौंदकर न केवल सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया, बल्कि सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी टीम की ऐसी ट्रोलिंग शुरू कर दी, जो थमने का नाम नहीं ले रही.
मैच का नतीजा आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ’19-0′ ट्रेंड करने लगा. भारतीय फैंस ने अपनी टीम की ऐतिहासिक जीत का जश्न आक्रामक अंदाज़ और चुटीले अंदाज़ में मनाया. एक यूज़र ने पाकिस्तानी टीम की असहाय हालत पर तंज कसते हुए लिखा, ‘ये कौन से साबुन से धो डाला है?’ वहीं एक अन्य फैन ने खेल के हर प्रारूप में भारत के दबदबे को रेखांकित करते हुए लिखा, ‘भारत के सामने किसी भी मंच पर तुम्हारी जीतने की औकात नहीं है. क्रिकेट हो, बॉक्सिंग हो या हॉकी… मुख्य टीमों के बाद अब तो हमारी जूनियर बेटियां भी तुम पर भारी हैं.’
भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल.
बेटियों की दहाड़ से थर्राया पाकिस्तान! 🔥
पाकिस्तान के खिलाफ 19 गोल की धुरंधर जीत के साथ हमारी जूनियर महिला हॉकी टीम ने #AHFJuniorAsiaCup2026 के सेमीफाइनल में शान से जगह बना ली! 🏑19-0 की इस ऐतिहासिक जीत पर हमारी बेटियों को हार्दिक बधाई। आपका जुनून, पराक्रम और आत्मविश्वास देश… pic.twitter.com/L5XXel8oA8
