• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. बारिश के दौरान पेड़ के नीचे छिपे दो किशोरों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत

JK Gupta by JK Gupta
September 10, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


Sonbhadra। गुरुवार को तेज बारिश के दौरान पेड़ के नीचे छिपे दो किशोर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों झुलस गए, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, किचार गांव निवासी मयंक पुत्र रामानंत (16) और जितेंद्र पुत्र संत कुमार (17) गुरुवार दोपहर करीब एक बजे बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों गांव से करीब 500 मीटर पहले बिलौरी डाक बंगला, तियरा के पास एक पेड़ के नीचे छिप गए।

इसी दौरान अचानक उसी पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में दोनों किशोर आ गए। हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोग दोनों को उपचार के लिए तियरा स्थित सरकारी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। आरोप है कि वहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे।

फोन के माध्यम से सूचना देने के बाद फार्मासिस्ट के पहुंचने पर दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया और उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान मेडिकल अस्पताल लोढ़ी में जितेंद्र की मौत हो गई, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

Previous Post

बेटियों की दहाड़ से थर्राया पाकिस्तान… लोग बोले- हमारे सामने किसी भी मंच पर तुम्हारी जीतने की औकात नहीं

Next Post

Good News : हरदोई वालों की होगी बल्ले-बल्ले, 80000000 रुपये से बनेंगी 3 नई सड़कें, जान लें सब

Next Post
Good News : हरदोई वालों की होगी बल्ले-बल्ले, 80000000 रुपये से बनेंगी 3 नई सड़कें, जान लें सब

Good News : हरदोई वालों की होगी बल्ले-बल्ले, 80000000 रुपये से बनेंगी 3 नई सड़कें, जान लें सब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.