संवाददाता@अमिताभ मिश्रा….

समाजवादी पार्टी नगर इकाई पिपरी की मासिक बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ कमेटियों के गठन तथा जनगणना से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
बैठक के मुख्य अतिथि ओबरा विधानसभा अध्यक्ष परमेश्वर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों की पक्षधर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में “एक देश, एक चुनाव” की व्यवस्था लागू करना चाहती है, लेकिन समाजवादी विचारधारा के लोग इसके विरोध में अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित समाजवादी पार्टी पिपरी नगर अध्यक्ष रामचंद्र यादव का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में रामचंद्र यादव ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष रमेश यादव, ओबरा विधानसभा महासचिव अमरनाथ यादव, पूर्व जिला सचिव अरविंद यादव, जिला सचिव रामविलास यादव, सेक्टर प्रभारी सुमित श्रीवास्तव, आशु खान, रमेश कुशवाहा, मणिशंकर मौर्य, रेणुकूट नगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, महासचिव पंचदेव यादव, मनोज पासवान, दिनेश यादव, अरुण, घनश्याम, सत्येंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुशवाहा ने किया।





