मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…..

रॉबर्ट्सगंज नगर के पन्नूगंज रोड स्थित एक लान में बुधवार को जिला उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल जैन ने की। इस दौरान दिव्यांश केसरी, ओम कालेश्वर चौधरी, गौरव केसरी और बसंत सोनी ने कांग्रेस के व्यापार प्रकोष्ठ की सदस्यता ग्रहण की। पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष राहुल जैन ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर व्यापारियों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि महंगाई, महंगे बिजली बिल, व्यापार कर, पार्किंग की समस्या और खाद्य पदार्थों की जांच जैसी समस्याओं से व्यापारी परेशान हैं।

छोटे और मध्यम व्यापारियों के सामने कारोबार चलाना चुनौती बनता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार व्यापारियों की समस्याओं का स्थायी समाधान करने के बजाय बड़े पूंजीपतियों के हितों को प्राथमिकता दे रही है।

राहुल जैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा छोटे, मध्यम और स्थानीय व्यापारियों के हितों की आवाज उठाती रही है। व्यापारियों को मजबूत किए बिना बाजार और अर्थव्यवस्था को मजबूत नहीं किया जा सकता। कांग्रेस व्यापारियों की समस्याओं को लेकर जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक आवाज बुलंद करेगी। आने वाले दिनों में व्यापारियों को एकजुट कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

उन्होंने कहा कि बिजली दरों में राहत, सरल कर व्यवस्था, बाजारों में पर्याप्त पार्किंग, खाद्य जांच के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न पर रोक और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

बैठक में उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ कांग्रेस के उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर, जिला सचिव आशीष पाल, जिला सचिव शिवम अग्रवाल, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अनिल बियार, जिला महासचिव रोहित जाटव, यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा, यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव दयाराम प्रजापति, कांग्रेस नेता मनोज मिश्रा, उमेश पटेल, रविंद्र एडवोकेट, अंशुल पटेल और अनूप चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
