• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

छठ पूजा से पहले शाहगंज रजवाहा की सफाई पर सवाल, नहर में गिर रहा नगर का गंदा पानी

JK Gupta by JK Gupta
November 5, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


छठ पूजा को लेकर जिलेभर में नदी, नहर और तालाबों के घाटों की साफ-सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है। शासन-प्रशासन के साथ सामाजिक संगठन भी जलस्रोतों को स्वच्छ बनाने में जुटे हैं। लेकिन रॉबर्ट्सगंज नगर के उत्तर दिशा में स्थित शाहगंज रजबहा की स्थिति इन तैयारियों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां नगर का गंदा पानी लगातार नहर में गिराए जाने से पानी प्रदूषित हो रहा है। ऐसे में नहर किनारे छठ पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की आस्था और स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।

भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने बताया कि रॉबर्ट्सगंज नगर में जल निकासी के लिए कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस द्वारा नाला निर्माण कराया जा रहा है।

योजना के तहत नगर का गंदा पानी शहर से बाहर हिंदुआरी की ओर निकाला जाना है, लेकिन पिछले कई वर्षों से निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इसके चलते चंडी होटल के रास्ते बहने वाला नगर का गंदा पानी शाहगंज रजबहा में गिर रहा है।

नहर के किनारे कई स्थानों पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोग छठ पूजा करते हैं। पिछले कुछ वर्षों से लगातार गंदा पानी गिरने के कारण नहर का पानी प्रदूषित हो रहा है। इससे श्रद्धालुओं को दूषित जल में पूजा-अर्चना करने की चिंता सता रही है।

इस समस्या से आसपास के किसान भी प्रभावित हैं। मानपुर सहित कई गांवों के किसान इसी नहर के पानी से सब्जियों की खेती करते हैं। कुछ किसान इसी पानी से सब्जियों की धुलाई भी करते हैं। नहर में बड़ी मात्रा में कूड़ा और प्लास्टिक जमा हो रहा है, जो बहकर खेतों तक पहुंच रहा है। वहीं गंदे पानी के जमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।

प्रभावित किसानों पिंटू यादव, गुड्डू प्रजापति, बिहारी चौहान, बब्बू पटेल सहित अन्य ग्रामीणों ने समस्या पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है।

राम बहादुर सिंह ने बताया कि नहर में नगर का गंदा पानी गिराए जाने की शिकायत सिंचाई विभाग और नगर पालिका में कई बार की जा चुकी है। सिंचाई बंधु की बैठकों में भी इस मुद्दे को लगातार उठाया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है।

उन्होंने संबंधित विभागों से छठ पूजा से पहले नहर में गंदे पानी का बहाव रोकने, जमा कूड़े और प्लास्टिक की सफाई कराने तथा स्वच्छ जल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

वहीं, नगर पालिका एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नाला निर्माण का कार्य कार्यदायी संस्था द्वारा कराया जा रहा है। इस संबंध में सीएंडडीएस के जेई से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। अब देखना यह है कि छठ पूजा से पहले जिम्मेदार विभाग इस समस्या का समाधान कर श्रद्धालुओं और किसानों को राहत दिला पाते हैं या नहीं।

Views: 21
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

चुर्क. साइबर सुरक्षा की चुनौतियों और समाधानों पर पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन, प्रो. शेखर वर्मा ने दिया प्रेरणादायक व्याख्यान

Next Post

शक्तिनगर. सेंट जोसेफ स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

Next Post

शक्तिनगर. सेंट जोसेफ स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

Related Posts

  • चोपन. चालान के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हुआ ट्रक मालिक, चोपन पुलिस ने खाते में वापस कराए एक लाख रुपये चोपन. चालान के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हुआ ट्रक मालिक, चोपन पुलिस ने खाते में वापस कराए एक लाख रुपये
  • सोनभद्र. 86 धान क्रय केंद्र संचालित, 1.25 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित सोनभद्र. 86 धान क्रय केंद्र संचालित, 1.25 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित
  • सोनभद्र. छठ घाटों पर सफाई, प्रकाश एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करें अधिकारी, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश सोनभद्र. छठ घाटों पर सफाई, प्रकाश एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करें अधिकारी, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश
  • सोनभद्र. जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में 16 से 30 नवम्बर तक स्व-गणना, डीएम ने जनपदवासियों से की सक्रिय सहभागिता की अपील सोनभद्र. जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में 16 से 30 नवम्बर तक स्व-गणना, डीएम ने जनपदवासियों से की सक्रिय सहभागिता की अपील
  • Test
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement