• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘100 डॉलर के करीब पहुंचा तेल’ अक्षय कुमार के मीम से डोनाल्ड ट्रंप का उड़ाया मजाक, ईरान ने अमेरिका पर कसा तंज

Admin by Admin
September 9, 2026
in मनोरंजन
0
‘100 डॉलर के करीब पहुंचा तेल’ अक्षय कुमार के मीम से डोनाल्ड ट्रंप का उड़ाया मजाक, ईरान ने अमेरिका पर कसा तंज


Last Updated:September 09, 2026, 22:02 IST

ईरानी दूतावास ने अक्षय कुमार के मजेदार मीम का इस्तेमाल करके अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाया है. मीम में अक्षय कुमार जिस तरह के हावभाव दे रहे हैं, वो बॉलीवुड फिल्म ‘दीवाने हुए पागल’ के एक सीन से जुड़ा है. मीम में ईरान ने अमेरिकी अंडरवॉटर ड्रोन जब्त करने की खबर, 100 डॉलर के करीब पहुंची तेल की कीमतों और अमेरिकी चुनावों का जिक्र किया है. अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने बॉलीवुड ह्यूमर का इस्तेमाल करके राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसा है.

ख़बरें फटाफट

'100 डॉलर के करीब पहुंचा तेल' अक्षय के मीम से डोनाल्ड ट्रंप का उड़ाया मजाकZoom

ईरान ने बॉलीवुड मीम के इस्तेमाल से अमेरिकी राष्ट्रपति का आईना दिखाया. (फोटो साभार: X)

नई दिल्ली: ईरानी दूतावास ने 8 सितंबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अक्षय कुमार वाला एक मीम शेयर किया. पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाने के लिए अक्षय कुमार के रोने और मुस्कुराने वाले अलग-अलग हावभाव का इस्तेमाल हुआ है. साथ ही, उन्होंने एक तीखा कैप्शन भी लिखा है जिसमें अमेरिकी अंडरवॉटर ड्रोन, तेल की बढ़ती कीमतों और आने वाले अमेरिकी चुनावों का जिक्र था.

ईरानी दूतावास ने लिखा, ‘एक अंडरवॉटर ड्रोन खो गया. तेल की कीमत 100 रुपये के करीब है. चुनाव आने वाले हैं. क्या हाल है ट्रंप?’ यह मीम तब आया, जब ईरान ने दावा किया कि उसने होर्मुज के मुहाने के पास एक अमेरिकी अंडरवॉटर ड्रोन जब्त कर लिया है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्रोन की कीमत लगभग 2.5 मिलियन डॉलर बताई गई है. ईरान ने तेल की कीमतों, अमेरिकी चुनाव का जिक्र करके डोनाल्ट ट्रंप के सामने मुश्किल आर्थिक और राजनीतिक दबावों को उजागर करने की कोशिश की है. दोनों देशों के बीच तनाव जारी है.

(फोटो साभार: X)

अक्षय कुमार के मीम्स पर नेटिजेंस का रिएक्शन
अक्षय कुमार के नए मीम ने तेजी से नेटिजेंस का ध्यान खींचा. यूजर्स ने भारतीय पॉप कल्चर के ईरान के इस्तेमाल पर भी रिएक्शन दिया. कुछ यूजर्स ने मजाक में अक्षय कुमार को ‘जियोपॉलिटिकल एसेट’बताया, जबकि दूसरों ने इस बात पर अटकलें लगाईं कि पोस्ट का अमेरिका-ईरान के बीच पहले से तनावभरे रिश्तों पर क्या असर पड़ सकता है. ईरानी दूतावास का सोशल मीडिया पोस्ट एक बड़ी सोशल मीडिया रणनीति का भी हिस्सा है.

ईरान ने किया पॉपुलर कल्चर का इस्तेमाल
ईरानी अधिकारी और डिप्लोमैटिक मिशन अमेरिकी बयानों का मजाक उड़ाने, घटनाओं पर रिएक्शन देने और ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने के लिए मीम, मजाक, एआई-जनरेटेड वीडियो और पॉपुलर कल्चर का तेजी से इस्तेमाल कर रहे हैं. ईरानी डिप्लोमैटिक अकाउंट्स की पिछली पोस्ट में होर्मुज की ‘चाबियां खोने’ के मजाक शामिल रहे हैं. ईरान के ऑनलाइन मैसेजिंग में बॉलीवुड का भी जिक्र रहा है. इससे पहले, मुंबई में ईरानी दूतावास ने ‘धमाल’ फ्रैंचाइजी के एक मीम का इस्तेमाल किया था.

About the Author

Advertisement
Advertisement
authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 09, 2026, 22:02 IST





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. व्यापारियों के मुद्दे पर कांग्रेस का हमला, बोली-पूंजीपतियों के हित में काम कर रही सरकार

Next Post

चीन की चुनौती ध्वस्त, क्वार्टर फाइनल में भारत, 10 सितंबर को पाकिस्तान से मुकाबला

Next Post
चीन की चुनौती ध्वस्त, क्वार्टर फाइनल में भारत, 10 सितंबर को पाकिस्तान से मुकाबला

चीन की चुनौती ध्वस्त, क्वार्टर फाइनल में भारत, 10 सितंबर को पाकिस्तान से मुकाबला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.