Last Updated:
भारतीय शूटर और प्रसिद्ध कोच जसपाला राणा का शुक्रवार को निधन हो गया. राणा ने 49 वर्ष की उम्र में मेडिकल इमरजेंसी के दौरान आखिरी सांस ली. राणा म्यूनिख में ISSF वर्ल्ड कप से भारत लौट रहे थे. तभी रास्ते में ही उन्हें बेचैनी और परेशानी महसूस होने लगी. वहां मौजूद स्टाफ और राणा के सहयोगियों ने उन्हें प्लेन लैंड होते ही तत्काल दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका स्वर्गवास हो गया.
भारत के पिस्टल शूटरों के हाई-परफॉर्मेंस कोच के रूप में कार्यरत राणा भारत लौटते समय ही अस्वस्थ महसूस करने लगे थे, हालांकि मैक्स अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनका इलाज चल रहा था. बाद में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने उनके निधन की पुष्टि की.
जैसी समस्या जसपाल राणा को हो रही थी, उससे उन्हें हार्ट अटैक होने की संभावना जताई जा रही है. संभव है कि राणा को प्लेन में ही हार्ट संबंधी परेशानी हुई हो. हालांकि उनके निधन की सही वजह क्या है, इसकी सटीक जानकारी आना अभी बाकी है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…







