संवाददाता@विजय अग्रहरी…..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के रिकॉर्ड 4399 दिन पूरे होने पर घोरावल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुप्तकाशी शिव द्वार मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई ।
इस अवसर पर विधायक डॉ0 अनिल कुमार मौर्य के नेतृत्व में शिवद्वार मंदिर में प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन और सफल कार्यकाल के लिए विशेष पूजा अर्चना, भजन कीर्तन कर मिष्ठान्न वितरित किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि 145 करोड़ भारत वासियों की सेवा, सुरक्षा और समृद्धि के लिए सतत समर्पित, अमृतकाल के सारथी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के इतिहास में सबसे लंबी अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा प्रदान किया है।

भारतीय लोकतंत्र का यह अभूतपूर्व कीर्तिमान संपूर्ण देश वासियों के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद की सामूहिक अभिव्यक्ति है।इतिहास में ऐसे अवसर विरले ही दिखते हैं, जब कोई नेतृत्व केवल सरकार का नहीं, बल्कि एक युग की चेतना का प्रतीक बन जाता है। हमारे प्रधानमंत्री का जीवन चरित उसी तप, त्याग, दूरदृष्टि और राष्ट्रनिष्ठा का अभिनंदन है, जिसने करोड़ों देश वासियों को ‘विकसित भारत’ के स्वप्न से जोड़ा है।

इस मौके पर अमरनाथ पटेल, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य, सुरेश गिरी, सुनील चौबे, मनोज चौबे, कैलाश बैसवार, सीमा गुप्ता, विमलेश चौबे, छोटू पटेल आदि मौजूद रहे।





