• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, June 10, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एवं सीईओ एनएसपीसीएल दिवाकर कौशिक का एनटीपीसी रिहंद दौरा

JK Gupta by JK Gupta
June 10, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
26
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

बीजपुर एनटीपीसी रिहंद । दिवाकर कौशिक, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एवं सीईओ एनएसपीसीएल ने एनटीपीसी रिहंद परियोजना का दौरा किया। परियोजना परिसर में पहुँचने पर संजय असाटी, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद) ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्री दिवाकर कौशिक के साथ उत्तरा क्लब की अध्यक्षा सीमा कौशिक भी पधारीं।

अपने व्यस्त दौरे की शुरुआत में दिवाकर कौशिक ने सबसे पहले ‘बालिका सशक्तीकरण अभियान-2026’ की कार्यशाला में प्रतिभाग कर रहीं ग्रामीण बालिकाओं से मुलाकात की और उनसे आत्मीय संवाद किया। इस दौरान वे बालिकाओं के जन्मदिन समारोह में भी शामिल हुए और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात, उन्होंने प्रशासनिक भवन में एसएमसी सदस्यों के साथ बैठक कर प्लांट के प्रदर्शन की गहन समीक्षा की तथा साथ ही, उन्होंने यूनियन और एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ भी सकारात्मक संवाद स्थापित किया।

संयंत्र क्षेत्र के भ्रमण के दौरान श्री कौशिक ने फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन का दौरा कर वहाँ चल रही गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में एफजीडी स्टेज-1 और 3 के लाइम स्टोन एवं जिप्सम हैंडलिंग सिस्टम के विद्युत भवन का उद्घाटन भी किया। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन 20 मेगावाट सौर ऊर्जा प्लांट का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया और इनटेक चैनल का भी निरीक्षण किया।

शाम को मुख्य अतिथि श्री कौशिक के सम्मान में तरंग प्रेक्षागृह में एक भव्य ‘सांस्कृतिक संध्या’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन एवं एनटीपीसी गीत के साथ हुआ। परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने अपने स्वागत उद्बोधन में मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य जनों का आभार व्यक्त करते हुए रिहंद परियोजना की गतिविधियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

सांस्कृतिक संध्या में टाउनशिप के विभिन्न विद्यालयों, बाल भवन, ईडबल्यूए तथा महिला क्लब वेलफेयर विंग के बच्चों ने अपनी मनमोहक और सशक्त प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अपने संबोधन में श्री कौशिक ने रिहंद दौरे को अत्यंत अविस्मरणीय बताते हुए यहाँ की कार्यशैली की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने गर्व से कहा कि रिहंद परियोजना उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय का एक गौरवशाली स्तम्भ है, जिसने समय-समय पर अपनी कार्यकुशलता, तकनीकी श्रेष्ठता और अटूट प्रतिबद्धता को साबित किया है।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी मेधावी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। रिहंद परियोजना से रवाना होने से पूर्व, पर्यावरण और प्रकृति के प्रति अपनी संवेदनशीलता व प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए दिवाकर कौशिक, उत्तरा क्लब की अध्यक्षा सीमा कौशिक, परियोजना प्रमुख श्री असाटी तथा वर्तिका महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती असाटी ने परिसर में पौधे रोपे और पर्यावरण को स्वच्छ व हरा-भरा बनाए रखने का संदेश दिया।

इस पूरे गरिमामयी दौरे के दौरान एनटीपीसी रिहंद के वरिष्ठ अधिकारी, महिला क्लब की पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी व उनके परिजन उपस्थित रहे।

Previous Post

मुख्यालय. प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हरिकीर्तन व पूजन

Next Post

विंढमगंज. पकरी और शिवाजी तालाब दुद्धी ने दर्ज की शानदार जीत, अगले दौर में बनाई जगह

Next Post

विंढमगंज. पकरी और शिवाजी तालाब दुद्धी ने दर्ज की शानदार जीत, अगले दौर में बनाई जगह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • म्योरपुर. मेहनत का मिला सम्मान, ए.के. इंटरप्राइजेज को डालमिया भारत सीमेंट ने भेंट की प्रीमियम हीरो मोटरसाइकिल
  • मुख्यालय. चुर्क में हॉकी मैदान की मांग को लेकर खिलाड़ियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
  • मुख्यालय. भीम आर्मी भारत एकता मिशन की नगर स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन
  • विंढमगंज. पकरी और शिवाजी तालाब दुद्धी ने दर्ज की शानदार जीत, अगले दौर में बनाई जगह
  • बीजपुर. क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एवं सीईओ एनएसपीसीएल दिवाकर कौशिक का एनटीपीसी रिहंद दौरा

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • म्योरपुर. मेहनत का मिला सम्मान, ए.के. इंटरप्राइजेज को डालमिया भारत सीमेंट ने भेंट की प्रीमियम हीरो मोटरसाइकिल
  • मुख्यालय. चुर्क में हॉकी मैदान की मांग को लेकर खिलाड़ियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.