मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी…..

भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के अवतरण दिवस के साथ नव निर्वाचित ओबरा मंडल प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव के ओबरा में प्रथम आगमन पर एक निजी प्रतिस्ठान में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि ओबरा मंडल प्रभारी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी श्री श्रीवास्तव ने आगामी चुनाव के निमित्त पार्टी द्वारा निर्देशित कार्यकर्ताओं को उनके कार्यों से अवगत कराया। मासिक बैठक के पश्चात् मुख्यमंत्री योगी जी के अवतरण दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने केक काट कर मिष्ठान वितरण किया। उसके बाद मंडल प्रभारी और ओबरा मण्डल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत छह पौधों का रोपण किया।

मौके पर ओबरा मण्डल प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने घरों, विद्यालयों तथा सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील किया।
पौध रोपण में भाजपा कार्यकर्ता, विद्यार्थी,आम नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए हर वर्ष अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर ओबरा मण्डल के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





