@जे0 के0/@विशाल टंडन…..
— पौधरोपण कर दिया बेटियों की शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विजेता छात्राएं सम्मानित

Sonbhadra। जिलाधिकारी के निर्देशन, मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन के नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत द आर्यन एकेडमी, संत नगर रॉबर्ट्सगंज में कला एवं मेहंदी प्रतियोगिता, पौधरोपण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कला प्रतियोगिता में कक्षा पांच की माही ने प्रथम, कक्षा सात की परी मिश्रा ने द्वितीय तथा कक्षा सात की अनिका त्रिपाठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा नौ की मानवी मौर्या प्रथम, कक्षा नौ की शुभांगी मौर्या द्वितीय और कक्षा छह की अनुराधा राजवंशी तृतीय रहीं। विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा और महिला कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। जेंडर स्पेशलिस्ट साधना मिश्रा ने महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के साथ बाल अधिकार एवं संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

दीपिका सिंह ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की जानकारी दी। प्रधानाचार्या चित्रा जालान ने ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर ‘बेटियां बचेंगी तभी पढ़ेंगी’, ‘बेटी है तो कल है’ और ‘पौधा है तो जीवन है’ का संदेश दिया। कार्यक्रम में 127 छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।





