Last Updated:
Vinesh Phogat Asian Games Controversy:एशियन गेम्स के सिलेक्शन ट्रायल में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की वेट कैटेगरी का वीडियो वायरल हो रहा है. एक वायरल वीडियो के बाद जाट समाज और विनेश के समर्थकों ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश को दरकिनार कर वे अपनी पावर का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. हालांकि, WFI ने विनेश को 53 किलो वर्ग में खेलने की अनुमति दी.
एशियन गेम्स ट्रायल्स के दौरान वेट विनेश फोगाट का WFI के साथ नए विवाद के वीडियो सामने आया.
Vinesh Phogat Asian Game Trails Video: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) और महिला पहलवानों के बीच का विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. अब एशियन गेम्स के लिए हो रहे सेलेक्शन ट्रायल्स में स्टार पहलवान विनेश फोगाट की वेट कैटेगरी (वजन वर्ग) को लेकर एक नया बवाल खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो और दावों के बाद जाट समाज और विनेश के समर्थकों ने WFI पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि फेडरेशन जानबूझकर नियमों में रातों-रात बदलाव कर विनेश को परेशान कर रहा है.
शनिवार सुबह जब विनेश फोगाट एशियन गेम्स ट्रायल्स के लिए अपना आधिकारिक वजन कराने पहुंचीं, तो उन्हें WFI अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वे केवल 50 किलो वर्ग में ही प्रतिस्पर्धा कर सकती हैं. अधिकारियों ने तर्क दिया कि विनेश ने पेरिस ओलंपिक सहित अपने पिछले चार अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स में 50 किलो वर्ग में ही हिस्सा लिया था, इसलिए उन्हें 53 या 57 किलो वर्ग में लड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
सुप्रीम कोर्ट ने विनेश फौगाट के एशियन गेम्स ट्रायल के लिए आदेश पारित किया । अब ज्यादती देखो सुप्रीम कोर्ट के आदेश को भी मजाक बनाकर अपनी पॉवर एक्सरसाइज कर रहे है। ओर वो लोग जो 50 किलो में विनेश के लड़ने पर उसे दोष दे रहे थे।जवाब मांग रहे थे।अब जब वो मां भी बनी है और उसने 57 किलो… pic.twitter.com/IkcahyFSap







