• Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Singapore Open Badminton: लक्ष्य सेन 24 मिनट में जीते… प्रणय का बड़ा उलटफेर, पूर्व वर्ल्ड नंबर वन किदांबी श्रीकांत बाहर

Admin by Admin
May 27, 2026
in खेल
0
Singapore Open Badminton: लक्ष्य सेन 24 मिनट में जीते… प्रणय का बड़ा उलटफेर, पूर्व वर्ल्ड नंबर वन किदांबी श्रीकांत बाहर
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Last Updated:May 27, 2026, 22:08 IST

singapore open super 750 badminton tournament: सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल में भारतीय स्टार एचएस प्रणय ने दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी को हराकर और लक्ष्य सेन ने ल्यू गुवांग झू को सीधे गेमों में मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी भी आगे बढ़ने में सफल रही। हालांकि, पूर्व नंबर एक किदांबी श्रीकांत, मालविका बंसोड़ और पांडा बहनें (रुतुपर्णा और स्वेतपर्णा) पहले दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

लक्ष्य सेन 24 मिनट में जीते... प्रणय का उलटफेर, पूर्व वर्ल्ड नंबर वन बाहर Zoom

लक्ष्य सेन आसान जीत से दूसरे दौर में पहुंचे.

सिंगापुर.  एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन ने शानदार जीत के साथ 10 लाख डॉलर इनामी सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में जगह बना ली. 33 साल के प्रणय, जो विश्व चैंपियनशिप 2023 और एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता हैं, उन्होंने एक घंटे से थोड़ा ज्यादा समय में दुनिया के पांचवें नंबर के इंडोनेशियाई खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी को 10-21, 21-12, 21-18 से हराया. क्रिस्टी के खिलाफ पिछले पांच साल में यह प्रणय की पहली जीत है. इससे पहले उन्होंने 2021 इंडोनेशिया ओपन में क्रिस्टी को हराया था. अब अगले दौर में प्रणय सिंगापुर के पूर्व विश्व चैंपियन लोह कीन यू से भिड़ेंगे.

विश्व चैंपियनशिप 2021 के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने इसके बाद दुनिया के 24वें नंबर के खिलाड़ी ल्यू गुवांग झू को 42 मिनट में 21-17, 21-15 से हराया. अब वह अगले दौर में थाईलैंड के दूसरे वरीय कुनलावुत वितिदसार्न से खेलेंगे. ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की भारतीय मिश्रित जोड़ी ने भी मलेशिया की वोंग टिएन सी और लिम च्यू सिएन की जोड़ी को 21-14, 20-22, 21-13 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई. किदांबी श्रीकांत और मालविका बंसोड़ पहले दौर में ही हारकर बाहर हो गए.

लक्ष्य सेन आसान जीत से दूसरे दौर में पहुंचे.

पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और विश्व चैंपियनशिप 2021 के रजत पदक विजेता श्रीकांत को स्थानीय खिलाड़ी लोह कीन यू के खिलाफ 20-22, 21-19, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा. लोह कीन यू ने इस जीत के साथ पिछले हफ्ते भारतीय खिलाड़ी के हाथों मिली हार का बदला ले लिया. चोट के बाद वापसी कर रही मालविका भी चीनी ताइपे की लिन शियांग टी को कड़ी टक्कर देने के बावजूद 21-11, 19-21, 12-21 से हार गईं. महिला युगल में पांडा बहनें रुतुपर्णा और स्वेतपर्णा भी थाईलैंड की पी ऐमवारीश्रीसाकुल और एस जेनपेंग की जोड़ी से सीधे गेम में 9-21, 17-21 से हार गईं.

प्रणय ने क्रिस्टी के खिलाफ धीमी शुरुआत की जिससे इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने ब्रेक तक 11-5 की बढ़त बना ली. इसके बाद क्रिस्टी ने अपनी बढ़त 16-9 तक पहुंचाई और फिर अगले छह में से पांच अंक जीतकर पहला गेम अपने नाम कर लिया. दूसरे गेम में प्रणय ने जोरदार वापसी की. उन्होंने ब्रेक तक 11-7 की बढ़त बनाई और फिर क्रिस्टी को कोई मौका नहीं दिया और दूसरा गेम जीतकर स्कोर 1-1 कर दिया.

निर्णायक गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच हर अंक के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली. शुरुआत में क्रिस्टी 6-3 से आगे थे लेकिन प्रणय ने वापसी करते हुए स्कोर 13-11 कर दिया. कड़े मुकाबले के बीच क्रिस्टी ने 18-16 से बढ़त बनाई लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने आखिरी पांच अंक जीतकर मैच अपने नाम किया.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Previous Post

मुख्यालय. बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, पुलिस अधीक्षक नें रॉबर्ट्सगंज नगर मे किया फ्लैग मार्च

Next Post

सोनभद्र. बकरीद पर्व पर ईदगाह पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक, दी मुबारकबाद, एवं शुभकामनाएं

Next Post

सोनभद्र. बकरीद पर्व पर ईदगाह पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक, दी मुबारकबाद, एवं शुभकामनाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • म्योरपुर. ब्लॉक में भूजल संरक्षण के लिए लिया सामूहिक संकल्प, लोगों को जल बचाने का संदेश
  • मुख्यालय. महिला बास्केटबॉल में सोनभद्र की मन्नत और नैवेद्या मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चयनित
  • म्योरपुर. पास देने के दौरान नहर की पटरी से नीचे उतरी पिकअप, हादसा टला
  • सोनभद्र. दिल्ली की आग सोनभद्र तक पहुंची: राहुल गांधी व अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा-कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ लगाए नारे
  • म्योरपुर. छात्राओं से बोले राज्यमंत्री, कहा- पढ़ाई के साथ जीवन में लक्ष्य तय करें, सफलता जरूर मिलेगी

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • म्योरपुर. ब्लॉक में भूजल संरक्षण के लिए लिया सामूहिक संकल्प, लोगों को जल बचाने का संदेश
  • मुख्यालय. महिला बास्केटबॉल में सोनभद्र की मन्नत और नैवेद्या मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चयनित

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.