• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. छः दिवसीय प्रांतीय शारीरिक प्रशिक्षण एवं योजना बैठक हुई सम्पन्न

JK Gupta by JK Gupta
May 23, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@वीरेंद्र यादव……


विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शक्तिनगर में भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित छः दिवसीय प्रांतीय शारीरिक प्रशिक्षण एवं योजना बैठक हुई। शारीरिक प्रशिक्षण के इस कार्यक्रम की वंदना सभा मेंप्रांतीय शारीरिक प्रमुख विनोद, विद्यालय के प्रबंधक सुजीत कुमार विद्यालय के कोषाध्यक्ष खुशहाल सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम में प्रतिभागी प्रशिक्षणार्थियों के अतिरिक्त विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। वंदना सभा में दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्चन के पश्चात प्रबंधक जी ने अपने उद्बोधन में शारीरिक शिक्षा को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में विनोद ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया।

आभार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के व्यवस्था प्रमुख जी ने पूर्ण नागरिक बनने के लिए नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा की आवश्यकता पर बल दिया। छः दिवसीय कार्यक्रम के बीच में समय-समय पर संजीवनी चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारियों द्वारा भी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में संजीवनी चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधिकारी वर्तिका कुलश्रेष्ठ एवं डॉक्टर कौशल कुमार द्वारा विभिन्न जानकारियां दी गईं ।कार्यक्रम का संचालन व्यवस्था-प्रमुख उमापति द्वारा एवं संयोजन श्री भूपेंद्र सिंह जी द्वारा किया गया।

Previous Post

मुख्यालय. भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए बिजली विभाग का नया इंतजाम

Next Post

अनपरा. गहने साफ करने के बहाने वृद्ध महिला से दो लाख की ठगी, दो युवक फरार

Next Post

अनपरा. गहने साफ करने के बहाने वृद्ध महिला से दो लाख की ठगी, दो युवक फरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. निजी जमीन पर सड़क निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से शिकायत
  • ओबरा. बाइक के धक्के से अधेड़ की मौत
  • ओबरा. डीजल चोरों का गिरोह हुआ सक्रिय, घर के बाहर खड़ी वाहनों को बना रहे निशान
  • म्योरपुर. सीएचसी में अनियमितताओं पर भड़के राज्य मंत्री
  • म्योरपुर. समाज कल्याण राज्य मंत्री ने म्योरपुर में किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.