• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए बिजली विभाग का नया इंतजाम

JK Gupta by JK Gupta
May 23, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@विशाल टंडन…..


भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच नगरवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए बिजली विभाग ने विशेष पहल शुरू की है। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर लगे बड़े ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए बड़े-बड़े कूलर लगाए गए हैं। तेज गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर अत्यधिक गर्म हो रहे थे, जिससे बिजली सप्लाई प्रभावित होने लगी थी। इसे देखते हुए विभाग ने ट्रांसफार्मरों की कूलिंग व्यवस्था शुरू की, ताकि विद्युत आपूर्ति सुचारू बनी रहे और लोगों को कटौती या बाधा का सामना न करना पड़े।

बिजली विभाग के जेई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बढ़ते तापमान के चलते हाईडील कॉलोनी उपकेंद्र पर लगे ट्रांसफार्मर अत्यधिक गर्म हो रहे थे। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए कूलर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 43 से 44डिग्री तापमान में कूलर भी सीमित प्रभावी साबित हो रहे हैं, लेकिन इससे ट्रांसफार्मरों को काफी हद तक ठंडा रखने में मदद मिल रही है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल नगर के अन्य ट्रांसफार्मरों से ऐसी कोई बड़ी शिकायत नहीं मिली है, लेकिन जरूरत पड़ने पर वहां भी सुरक्षा और कूलिंग के उपाय किए जाएंगे। विभाग भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत है और विद्युत कर्मी दिन-रात शिकायतों के निस्तारण में जुटे हुए हैं।

Previous Post

Sprinter Animesh Kujur: रफ्तार का सौदागर… भारत के सबसे तेज धावक ने 5 मिनट में रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

Next Post

शक्तिनगर. छः दिवसीय प्रांतीय शारीरिक प्रशिक्षण एवं योजना बैठक हुई सम्पन्न

Next Post

शक्तिनगर. छः दिवसीय प्रांतीय शारीरिक प्रशिक्षण एवं योजना बैठक हुई सम्पन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. निजी जमीन पर सड़क निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से शिकायत
  • ओबरा. बाइक के धक्के से अधेड़ की मौत
  • ओबरा. डीजल चोरों का गिरोह हुआ सक्रिय, घर के बाहर खड़ी वाहनों को बना रहे निशान
  • म्योरपुर. सीएचसी में अनियमितताओं पर भड़के राज्य मंत्री
  • म्योरपुर. समाज कल्याण राज्य मंत्री ने म्योरपुर में किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.