@जे0 के0….

Sonbhadra। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में प्रशासनिक आवश्यकता एवं जनहित को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था में मजबूती और पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को प्रभारी थाना रायपुर के पद से स्थानांतरित कर पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं निरीक्षक संजीव कुमार सिंह को प्रभारी थाना कोन से हटाकर पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।

इसी क्रम में निरीक्षक अखिलेश मिश्रा को प्रभारी थाना चोपन से स्थानांतरित कर प्रभारी थाना कोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक विमलेश कुमार सिंह, जो अब तक पुलिस लाइन में तैनात थे, उन्हें प्रभारी थाना रायपुर नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के रूप में कार्यरत निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता को नई जिम्मेदारी देते हुए प्रभारी थाना चोपन नियुक्त किया गया है।
पुलिस विभाग द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण में प्रभावी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। नई तैनाती के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।