संवाददाता@रामकेश यादव……

करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत खैराही गांव के समीप रेलवे स्टेशन के पास एक युवक किसी अज्ञात बहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया घायल युवक को देख ग्रामीण ने एंबुलेंस को सूचित किए जिससे मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर कवाहले गई जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अन्यत्र रेफर कर दिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत खैराही गांव के रेलवे स्टेशन समीप शुक्रवार को सिरसिया गांव निवासी पवन उर्फ राजू उम्र लगभग बयालीस साल पुत्र स्वर्गीय जोधन जो ढोलक बजाने का कार्य करते थे आज सुबह घर से मोटरसाइकिल द्वारा ढोलक लेकर कहीं कार्यक्रम में जा रहे थे ज्यों ही खैराही रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे कि किसी अज्ञात बहन की चपेट में आ गए ।
जिससे वे सड़क पर गिर गए जिससे उनको गंभीर चोट आई है घटना से आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस को सूचित किया जो एंबुलेंस ने उसे भारक वाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया राजू घर का एक ही कमाओ व्यक्ति है जो दो लड़कियों,एक लड़का का पालन पोषण करता है।
उक्त आशय की जानकारी सिरसिया के प्रधान राधेश्याम पटेल ने देते हुए बताया कि इनकी लड़की दिव्यांग भी है उनकी पत्नी का देहांत एक साल पूर्व ही हो चुका है।