Last Updated:
East Bengal ISL Champion: ईस्ट बंगाल एफसी ने इंटर काशी को 2-1 से हराकर पहली बार इंडियन सुपर लीग (ISL) का खिताब जीत लिया है. इस ऐतिहासिक जीत के साथ क्लब का 22 साल पुराना खिताबी सूखा खत्म हो गया. मैच में इंटर काशी ने शुरुआत में बढ़त बनाई थी, लेकिन टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर और गोल्डन बूट विजेता यूसुफ एजेजारी (50वां मिनट) और मोहम्मद राशिद (73वां मिनट) के गोलों ने मैच का पासा पलट दिया. ईस्ट बंगाल ने आखिरी बार 2003-04 में नेशनल फुटबॉल लीग जीती थी.
ईस्ट बंगाल ने जीता आईएसएल खिताब.
कोलकाता. ईस्ट बंगाल एफसी ने गुरुवार को पहली बार इंडियन सुपर लीग फुटबॉल चैंपियन बनने का सपना पूरा किया. इस जीत के साथ क्लब ने 22 साल से चला आ रहा खिताब का सूखा खत्म कर दिया. खिताब के लिए पांच टॉप टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए, जिसमें ईस्ट बंगाल ने बाजी मारी. किशोर भारती क्रीड़ांगन में इंटर काशी के खिलाफ कड़े मुकाबले में 2-1 से जीत हासिल कर ईस्ट बंगाल ने खिताब अपने नाम किया.
वहीं मोहन बागान ने युवा भारती क्रीड़ांगन में स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली को 2-1 से हराया. ईस्ट बंगाल के अलावा मोहन बागान, मुंबई सिटी एफसी, पंजाब सिटी और बेंगलुरु एफसी भी खिताब के दावेदार थे. मुंबई एफसी ने पंजाब एफसी को 2-0 से हराया, जबकि ओडिशा एफसी और जमशेदपुर एफसी का मैच गोल रहित ड्रॉ रहा.
ईस्ट बंगाल ने जीता आईएसएल खिताब.
ईस्ट बंगाल को आखिरी मिनट तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी. अल्फ्रेड के शानदार गोल से 15वें मिनट में इंटर काशी को बढ़त मिली. मध्यांतर से पहले बराबरी के कई मौके गंवाने के बाद ईस्ट बंगाल ने 50वें मिनट में स्ट्राइकर यूसुफ एजेजारी के गोल से स्कोर बराबर किया.
यूसुफ एजेजारी गोल्डन बूट के विजेता भी हैं, उन्होंने 13 मैचों में 11 गोल किए और लीग के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने. मोहम्मद राशिद ने 73वें मिनट में ईस्ट बंगाल के लिए दूसरा गोल किया और कोलकाता के इस दिग्गज क्लब ने शानदार अंदाज में मैच का पासा पलटते हुए खिताब जीत लिया. ईस्ट बंगाल ने पिछली बार 2003-04 सीजन में स्वर्गीय सुभाष भौमिक के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय फुटबॉल लीग का खिताब जीता था.
About the Author

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें
