संवाददाता@रामबली मिश्रा…

बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सिरसोती के टोला अधौरा में स्थापित सौर ऊर्जा प्लांट के सुरक्षा अधिकारी रमाकांत वैश्य पुत्र दुक्खी वैश्य निवासी ढोटी मध्य प्रदेश ने थाने में तहरीर देकर गुहार लगाया है। की विगत दो वर्ष पूर्व सोलर सोलर प्लांट से कालोनी स्विचयार्ड तक आईसी×500 sq mm अल्युमिनियम केबल बिछाया गया था जिसकी देखरेख व सुरक्षा के लिए कई गार्ड रखे गए थे।
उन्ही पर आशंका है। की गायब कर चोरी किया गया है। रमाकांत वैश्य ने संका के आधार पर चार सुरक्षा कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है।पुलिस ने चार सुरक्षा कर्मियों के विरुद्ध भारतीय नया संहिता बी एन एस की धारा303 (2) पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।इस घटना से कंपनी के लोगों में हड़कंप मच गया है।

लाखो रुपए की हुई केबल चोरी और ट्रांसफार्मर के कीमती बेस बार की रखवाली करने वाले अभिमन्यु जायसवाल,रामानुज, बाल कृष्ण,तथा देवदत्त बर्मा को ट्रांसफार्मर की निगरानी के लिए नियुक्त किया गया है। जिस का सर्वे 3/5/26और 18/05/26 को किया गया तो चार ड्रम केबल और ट्रांसफार्मर बेस बार गायब है।
सुरक्षा अधिकारी ने सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों पर ही चोरी किए जाने की संंका व्यक्त कर कार्रवाई किए जाने का प्रार्थना पत्र दिया है। तहरीर के आधार पर चार सुरक्षा कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उपनिरीक्षक दीनानाथ को जांच पड़ताल करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही लेकिन मामला गमन का लग रहा है।