• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. सेवानिवृत्त शिक्षकों के विदाई समारोह में बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्रों का सम्मान

JK Gupta by JK Gupta
May 19, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@वीरेंद्र यादव……


एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल शक्तिनगर में सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों डेविस पीपी, सीएस जोशी, इंग्रीड रॉल्फ सहित शिक्षणेतर कर्मचारियों साइमन पैट्रिक तथा राजेंद्र सिंह हेतु विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों ने सामूहिक विदाई गीत की प्रस्तुति से समारोह का शुभारंभ किया। कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के अन्य समूह ने समूह नृत्य के माध्यम से शिक्षकों तथा विद्यार्थियों का मन मोह लिया। इसके अतिरिक्त कक्षा 12 के छात्रों आयुष, भाग्योदय, जाह्नवी, खुशबू, संस्कृति एवं अन्य की टीम द्वारा शिक्षकों हेतु समर्पित नाटक का मंचन किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंसेंट परेरा ने विदा हो रहे विद्यालय के सदस्यों के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए अपने शुभकामना संदेश में कहा कि शिक्षकों का विद्यालय से विदा होना नियति द्वारा निर्धारित है, लेकिन कोई भी शिक्षक अपनी शिक्षा से विदा नहीं होता है, वह समाज में सदैव ही अपने शिक्षण कार्य से राष्ट्र की प्रगति में योगदान देता रहता है।

विदाई समारोह में ही कक्षा 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षा में 90% या उससे अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए छात्रों हेतु अभिनंदन समारोह भी आयोजित हुआ जिसमें प्रधानाचार्य द्वारा माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया।

विदा हो रहे शिक्षकों डेविस पीपी सीएस जोशी इंग्रीड रॉल्फ सहित शिक्षणेतर कर्मचारियों साइमन पैट्रिक तथा राजेंद्र सिंह ने विदाई समारोह में अपने यादगार पलों को याद करते हुए सभी पूर्व प्रधानाचार्यो सहित शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया। विद्यालय के सभागार में शिक्षकों के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शिक्षकों विमल शर्मा, श्रद्धा कुमारी, प्रकाश मरांडी, मृत्युंजय कुमार तथा पूरन के द्वारा विदा हो रहे शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता तथा भावनाओं को स्मृति शेष के रूप में अभिव्यक्त किया गया। साथ ही शिक्षकों सेनुमोन जोसफ, जेम्स रॉल्फ, डायना क्रस्टा, रागिनी शर्मा, अन्नू विल्सन, अशोक सिंह के द्वारा विद्यालय परिवार की ओर से उपहार भेंट कर उनका सम्मान भी किया गया। आराधना यादव ने विदाई गीत प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन कक्षा 10 के छात्रों शिवि, लावण्या, शिक्षा, आएशा, अयान, आयुष तथा शिक्षिका संजीता टोप्पो ने किया एवं कार्यक्रम का निर्देशन शिक्षक टाइटस क्रस्ता ने किया जिसमें साज सज्जा शिक्षिका आराधना यादव के नेतृत्व में हुआ। समारोह में सभी शिक्षकगण सहित छात्र तथा सहकर्मीगण उपस्थित रहे तथा समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Previous Post

बीजपुर. अज्ञात कारणों से लगा कचरे में आग, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू

Next Post

मुख्यालय. सुदूर क्षेत्रों के दिव्यांगजनों को बड़ी राहत, सोनभद्र में शुरू हुई व्हॉट्सऐप एवं टेलीफोन हेल्प सेवा

Next Post

मुख्यालय. सुदूर क्षेत्रों के दिव्यांगजनों को बड़ी राहत, सोनभद्र में शुरू हुई व्हॉट्सऐप एवं टेलीफोन हेल्प सेवा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुख्यालय. सुदूर क्षेत्रों के दिव्यांगजनों को बड़ी राहत, सोनभद्र में शुरू हुई व्हॉट्सऐप एवं टेलीफोन हेल्प सेवा
  • शक्तिनगर. सेवानिवृत्त शिक्षकों के विदाई समारोह में बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्रों का सम्मान
  • बीजपुर. अज्ञात कारणों से लगा कचरे में आग, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
  • सोनभद्र. बुनियादी चीजों पर प्रशासन ने किया वर्क, सोनभद्र आकांक्षी जिलों में पहुंचा शीर्ष पर
  • मुख्यालय. स्वर्गीय बी.एन. सिंह की 22वीं पुण्यतिथि पर पेंशनर्स ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.