• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. सुदूर क्षेत्रों के दिव्यांगजनों को बड़ी राहत, सोनभद्र में शुरू हुई व्हॉट्सऐप एवं टेलीफोन हेल्प सेवा

JK Gupta by JK Gupta
May 19, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@विशाल टंडन…..


जनपद के सुदूरवर्ती एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा उन्हें विभागीय योजनाओं की जानकारी घर बैठे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सोनभद्र द्वारा व्हॉट्सऐप एवं टेलीफोन सेवा प्रारम्भ की गई है। विभाग की इस पहल से अब दिव्यांगजनों को छोटी-छोटी समस्याओं एवं जानकारी के लिए जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ग्रामीण अंचलों एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांगजन विभाग के मोबाइल नम्बर 9140822326 एवं 8382072201 पर किसी भी कार्यदिवस में सुबह 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक संपर्क कर अपनी समस्याएं बता सकते हैं। संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उनकी समस्याओं का समाधान करने के साथ आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे। इस सेवा के माध्यम से दिव्यांगजन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे दिव्यांग पेंशन, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण, छात्रवृत्ति, यूडीआईडी कार्ड, विवाह प्रोत्साहन योजना, दुकान निर्माण/स्वरोजगार सहायता सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

साथ ही योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेख तथा आवेदन के बाद की प्रगति की जानकारी भी फोन एवं व्हॉट्सऐप के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।विभाग का कहना है कि जनपद सोनभद्र का भौगोलिक क्षेत्रफल बड़ा होने तथा कई गांवों के दूरस्थ एवं पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित होने के कारण दिव्यांगजनों को विभागीय कार्यालय तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर दिव्यांगजनों को यात्रा में समय एवं धन दोनों खर्च करने पड़ते हैं।

नई हेल्प सेवा शुरू होने से उन्हें घर बैठे त्वरित सहायता मिल सकेगी और उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण संभव होगा। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने जनपद के सभी दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा किसी भी समस्या, शिकायत या योजना संबंधी जानकारी के लिए दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।

Previous Post

शक्तिनगर. सेवानिवृत्त शिक्षकों के विदाई समारोह में बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्रों का सम्मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुख्यालय. सुदूर क्षेत्रों के दिव्यांगजनों को बड़ी राहत, सोनभद्र में शुरू हुई व्हॉट्सऐप एवं टेलीफोन हेल्प सेवा
  • शक्तिनगर. सेवानिवृत्त शिक्षकों के विदाई समारोह में बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्रों का सम्मान
  • बीजपुर. अज्ञात कारणों से लगा कचरे में आग, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
  • सोनभद्र. बुनियादी चीजों पर प्रशासन ने किया वर्क, सोनभद्र आकांक्षी जिलों में पहुंचा शीर्ष पर
  • मुख्यालय. स्वर्गीय बी.एन. सिंह की 22वीं पुण्यतिथि पर पेंशनर्स ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.