संवाददाता@रामबली मिश्रा……

बीजपुर थाना क्षेत्र के बीजपुर बाजार स्थित उत्तर पटरी पर रात करीब 8 बजे के आसपास कचरे में लगी आग विकराल रुप ले लिया जिससे लोगों दहशत फैल गई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया तब जाकर राहत की सांस ली।
प्रचंड गर्मी में लगी आग का रौद्र रुप देख अगल-बगल लगे टाट टटरी झुग्गी झोपड़ी वालो की कुछ देर के लिए सांस थम सी गई थीं। बिकराल लगी आग से मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया था। इसी दरमियान किसी ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिया।
पुलिस ने एनटीपीसी प्रबंधन को सूचना देकर आगजनी की बात बताई। तत्परता बरतते हुए मौके पर पहुंची सीआई एस एफ के अग्नि शमन दस्ता ने सूझ बूझ कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया ।आग लगने से कोई धन जन की नुकसानी नहीं हुई।
इस बाबत एस एच ओ, राजेश सिंह ने बताया की आग लगी थीं मौके पर फायर बिग्रेड को भेजकर आग को बुझाया गया कोई अनहोनी नहीं हुई है।