• Home
  • Privacy Policy
Friday, July 3, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. बुनियादी चीजों पर प्रशासन ने किया वर्क, सोनभद्र आकांक्षी जिलों में पहुंचा शीर्ष पर

JK Gupta by JK Gupta
May 19, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
27
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0…..

— नीति आयोग की रैंकिंग में सोनभद्र बना देश का नंबर-1 आकांक्षी जिला

— समग्र विकास में ऐतिहासिक उपलब्धि, स्वास्थ्य, कृषि एवं जनकल्याण योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का मिला राष्ट्रीय सम्मान

Sonbhadra। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद ने विकास की नई इबारत लिखते हुए पूरे देश में अपनी अलग पहचान स्थापित की है। नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत जारी दिसंबर 2025 की नवीनतम प्रगति रिपोर्ट में सोनभद्र ने देश के 112 आकांक्षी जिलों को पीछे छोड़ते हुए समग्र विकास में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

यह उपलब्धि न केवल जनपद बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार सोनभद्र का ओवरऑल स्कोर नवंबर 2025 के 57.3603 से बढ़कर दिसंबर 2025 में 65.0066 पहुंच गया। जिले ने 7.646 का सर्वाधिक डेल्टा स्कोर अर्जित किया, जो देश के सभी आकांक्षी जिलों में सर्वाेच्च रहा।

यही ऐतिहासिक प्रदर्शन सोनभद्र को राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान तक पहुंचाने का आधार बना। जनपद ने विशेष रूप से कृषि एवं जल संसाधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज करते हुए देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कृषि क्षेत्र में जिले का स्कोर 37.9523 से बढ़कर 42.7207 हो गया तथा 4.768 अंकों का प्रभावी सुधार दर्ज किया गया। किसानों के हित में संचालित योजनाओं, जल संरक्षण, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सतत विकास कार्यों का सकारात्मक प्रभाव इस उपलब्धि में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में भी सोनभद्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश में छठी रैंक हासिल की। जिले का स्वास्थ्य स्कोर 68.2721 से बढ़कर 86.4586 पहुंच गया, जो 18.187 अंकों की बड़ी वृद्धि को दर्शाता है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, पोषण अभियानों के प्रभावी संचालन तथा ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का यह परिणाम माना जा रहा है।

हालांकि शिक्षा, वित्तीय समावेशन एवं आधारभूत संरचना जैसे कुछ क्षेत्रों में अभी और बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है, लेकिन समग्र रूप से सोनभद्र ने यह सिद्ध कर दिया है कि मजबूत प्रशासनिक इच्छाशक्ति, सतत मॉनिटरिंग एवं जनसहभागिता के माध्यम से किसी भी जनपद को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता सोनभद्र की जनता, अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

हमारा प्रयास रहा है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पहुंचे। नीति आयोग की यह रैंकिंग जनपद के निरंतर विकास कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता है। आने वाले समय में शिक्षा, आधारभूत संरचना एवं वित्तीय समावेशन जैसे क्षेत्रों में और अधिक मजबूती के साथ कार्य कर सोनभद्र को विकास के आदर्श मॉडल जनपद के रूप में स्थापित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि के लिए समस्त जनपदवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे सोनभद्र का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनपद आने वाले समय में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा तथा देश के अन्य जिलों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

Previous Post

मुख्यालय. स्वर्गीय बी.एन. सिंह की 22वीं पुण्यतिथि पर पेंशनर्स ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Next Post

बीजपुर. अज्ञात कारणों से लगा कचरे में आग, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू

Next Post

बीजपुर. अज्ञात कारणों से लगा कचरे में आग, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • जन्म से सुन नहीं सकता, लेकिन निशाना ऐसा कि जीत लिया स्टेट मेडल, 12 साल के प्रतीक की प्रेरक कहानी
  • सोनभद्र. मृतक किसान के परिजनों को नहीं मिली सहायता, प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल
  • सोनभद्र. प्रभारी मंत्री ने सोन नदी में डूबने से मृत तीन बच्चों के परिजनों से की मुलाकात
  • सोनभद्र. पत्रकार बंधुओ के लिए आयुष्मान कार्ड बनना हुआ आसान, जल्द ही शुरू होगा पोर्टल
  • सात बहनों का इकलौता भाई…5 महीने पहले हुई थी शादी, पहले बच्चे का चेहरा देखे बिना फुटबॉलर को मौत के घाट उतार दिया गया

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • जन्म से सुन नहीं सकता, लेकिन निशाना ऐसा कि जीत लिया स्टेट मेडल, 12 साल के प्रतीक की प्रेरक कहानी
  • सोनभद्र. मृतक किसान के परिजनों को नहीं मिली सहायता, प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.