• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

विंढमगंज. आठ दिन पूर्व गायब हुई महिला का मिला कंकाल, मचा हड़कंप

JK Gupta by JK Gupta
May 18, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@आनंद गुप्ता……


विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अति दुरुह जंगल व पहाड़ों से घिरा कनहर नदी के किनारे बसा ग्राम पंचायत करहिया के बासीन नावा टोला निवासी रमेश चेरो की पत्नी सुभगीया देवी उम्र लगभग 32 वर्ष का शव कंकाल के रूप में मिला। सूचना पर पहुंचे क्षेत्र अधिकारी दुद्धी व थाना निरीक्षक मौके पर मिले शव के अवशेष को कब्जे में कर पंचनामा कराने के पश्चात अंत्य परीक्षण व डीएनए के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

थाने में दिए प्रार्थना पत्र में मृतका के पति रमेश चेरो ने कहा है कि बीते 10 मई को पड़ोस में ही विजय चेरो के यहां तिलक उत्सव के कार्यक्रम में दोनो बच्चे व पत्नी के साथ शामिल होने के लिए देर शाम गया था। तिलक उत्सव के पश्चात भोजन करने के बाद पत्नी से घर चलने की बात कही, मैं कुछ देरी के बाद पीछे से आ रही हूं परंतु देर रात तक घर नहीं आने के बाद मैंने उसे अपने रिश्तेदार सगे संबंधी में काफी खोजबीन व पूछताछ कई दिनों से कर ही रहा था ।

इसी बीच घर से लगभग 1 किलोमीटर दूर जंगल में मवेशियों को चराने गए चरवाहों ने जंगल की झाड़ी में उठ रहे दुर्गंध व कंकाल के पास मौजूद साड़ी को देखकर किसी महिला के शव मिलने शोर मचाया।

सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकार दुद्धी राजेश कुमार राय व उप निरीक्षक भानु प्रताप, नंदकिशोर मौके पर पहुंच कर शव के अवशेष को कब्जे में कर मौके पर ही पंचनामा करने के पश्चात अंत्य परीक्षण हेतु दूध्दि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

Previous Post

आगरा की टॉप क्रिकेट एकेडमी, जहां तैयार हो रहे हैं भविष्य के स्टार खिलाड़ी, कम फीस में प्रोफेशनल ट्रेनिंग

Next Post

सोनभद्र. मारकुंडी के पप्पू को इंटरनेशनल कराटे में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मिला मौका

Next Post

सोनभद्र. मारकुंडी के पप्पू को इंटरनेशनल कराटे में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मिला मौका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. मारकुंडी के पप्पू को इंटरनेशनल कराटे में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मिला मौका
  • विंढमगंज. आठ दिन पूर्व गायब हुई महिला का मिला कंकाल, मचा हड़कंप
  • आगरा की टॉप क्रिकेट एकेडमी, जहां तैयार हो रहे हैं भविष्य के स्टार खिलाड़ी, कम फीस में प्रोफेशनल ट्रेनिंग
  • ओबरा. मादक पदार्थ संग आरोपी गिरफ्तार
  • ओबरा. पानी भर बंद खदान में व्यक्ति ने लगा दी छलांग, मची अफरा तफरी

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.