संवाददाता@सौरभ गोस्वामी…..

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में ओबरा पुलिस टीम रविवार की देर रात एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
मामले में कस्बा चौकी इंचार्ज विष्णु प्रभा सिंह ने बताया की आरोपी को देर रात 10 बजकर 36 मिनट के करीब सेक्टर 4 पहाड़ी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम धीरज कुमार वर्मा निवासी चूड़ी गली मलीन बस्ती थाना ओबरा बताया गया।वहीं तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1 किग्रा 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।

बरामदगी के आधार पर पुलिस ने धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर दिया। बताया कि इसके पूर्व भी आरोपी विभिन्न मामलों में 6 बार जेल जा चुका है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. विष्णु प्रभा सिंह, हे.का. अनिल कुमार गुप्ता, सन्तोष कुमार पटेल शामिल रहे।
