संवाददाता@सौरभ गोस्वामी…..

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल्ली खनन क्षेत्र की एक बंद पड़ी खदान के भरे पानी में सोमवार को एक व्यक्ति के कूद जाने से अफरा तफरी मच गयी।जानकारी के अनुसार शारदा मन्दिर के पीछे वर्षों से बंद पड़ी एक खदान के भरे पानी में एक व्यक्ति द्वारा दोपहर ढाई बजे के करीब कपड़े उतारकर अचानक छलांग लगा दिया गया।
इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर खदान के किनारे भारी भीड़ जमा हो गयी।मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही ओबरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची कर काफी देर तक युवक को समझाने के बाद पानी से बाहर निकलने की बात कही।वावजूद इसके उक्त युवक पानी से बाहर नही निकल रहा था।

हालांकि लगभग 45 मिनट तक समझाने के पश्चात उक्त युवक खुद ही तैरकर पानी से बाहर निकला।पुलिस द्वारा पूछे जाने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम 53 वर्सीय हज़ारी यादव पुत्र स्व हरिश्चन्द्र यादव निवासी बिल्ली रेलवे स्टेशन बताया गया। फिलहाल पुलिस परिजनों से मिलकर उक्त व्यक्ति के समस्या का समाधान कराने में जुटी है।