संवाददाता@संदीप अग्रहरी……

म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत आरंगपानी में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने सीसी रोड, बांध मरम्मत और पेयजल संकट जैसी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
ग्रामीण महिला शांति देवी ने बताया कि गर्मी के दिनों में गांव में पानी की भारी समस्या उत्पन्न हो जाती है।
जलस्तर लगातार नीचे गिर रहा है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरंगपानी गांव में जल्द से जल्द नल जल योजना के तहत नियमित पानी सप्लाई शुरू कराने की मांग की।

वहीं सुलेखा देवी ने कई वर्षों से टूटे पड़े तेलिया गड़ई बांध का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बांध टूटने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतें हो रही हैं, लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई।
देवकुमारी ने बताया कि गांव के सीसी रोड की कई बार नापी हो चुकी है और निर्माण सामग्री भी गिराई गई थी, लेकिन अब तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। आरोप लगाया कि सड़क निर्माण का कार्य दूसरे स्थान पर करा दिया गया।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से युवा समाजसेवी राजू कुमार गुप्त, देवकुमारी, कुसुम कुमारी, सुलेखा देवी, विनीता कुमारी, वार्ड सदस्य देवकुमारी, शांति देवी, दिलेश्वरी अगरिया, सीता कुमारी, शिव कुमारी पठारी, राजकुमारी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद