संवाददाता@मोहम्मद इब्राहिम……

श्री रामलीला मंच पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन रविवार की सायंकालीन व्यास पीठ पर विराजमान लड्डू गोपाल जी के आरती उपरांत अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचन बाल व्यास मानस जी महाराज ने कथा के दौरान कहा कि भागवत कथा जीवन में सदाचार के साथ में भक्ति करने वाले व्यक्ति को शक्ति प्रदान करता है।
भगवान शक्ति देते समय यह नहीं सोचते कि भक्त किसी जाति ,किसी पंथ या किसी संप्रदाय का हो या गरीब हो ,अमीर हो, ऊंच हो, नीच हो भगवान तो भक्ति करने वालो को ही शक्ति दे देते है चाहे वह युवा हो वृद्ध हो या कोई दुधमुंहा बालक हो ऐसा कहते हुए बाल व्यास जी ने भगवान के प्रिय भक्त ध्रुव की कथा सुनाई भक्त के ऊपर कितना कष्ट आए भक्त को घबराना नहीं चाहिए ।

जरा छोटे से बालक प्रहलाद की भक्ति को देखिए उसे कितना सताया गया फिर भी भक्ति करना नहीं छोड़ते अंत में भगवान को ऐसे पुकारो कि जैसे भगवान भक्त प्रहलाद के लिए नृसिंह का अवतार लिए वैसे ही हम सभी के संताप को हरने के लिए भगवान किसी न किसी रूप में प्रकट हो कथा में आगे बाल व्यास जी ने बताया जब जब धर्म की हानि होती है तब तब भगवान का अवतार होता है जैसे में आजकल लोग अपने गायों को द्वारा से हटाकर सड़को पर छोड़ देते है ।
सरकारें बूचड़ खाना के टैक्स से देश का भरण पोषण करती है। संत महात्माओं के ऊपर अत्याचार होता है आश्रम मठिया बंद होता है ब्राह्मण वेद से अच्युत होता है मदिरालय के सामने नृत्य करता है।तब तब भगवान का अवतार होता है इस दुद्धी नगर में बढ़ते कलिकाल के प्रभाव को रोकने के लिए सन्मार्ग पर लाने के लिए संस्कार संस्कृति की राह पर चलने के लिए दुद्धी नगर के भक्तों ने श्रीमद भागवत पुराण का आश्रय लिया।

इस कथा का क्रम चतुर्थ दिवस में भागवत व्यास बाल व्यास मानस जी ने भागवत कथा सुनते हुए भगवान श्री राम चंद्र एवं भगवान श्री कृष्ण के अवतार का वर्णन कर जन्मोत्सव मनाया।जन्मोत्सव के दौरान भक्तों ने खूब नाचे और गाए। निरंजन जायसवाल,राजेश्वर प्रसाद,संदीप तिवारी,बृजेश यादव,राजेश श्रीवास्तव,भोला अग्रहरि,रमाशंकर सिंह ,राजेश अग्रहरि ,अविनाश वाह वाह सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।