संवाददाता@रामबली मिश्रा……
— गहन सुरक्षा के घेरे से एफजीडी साईड से केबल चोरी का मामला प्रकाश में आया

एनटीपीसी रिहंद परियोजना परिसर में कार्यरत मित्सुबिसी कम्पनी के अनुबंधित कम्पनी पावर ट्रॉनिक्स स्टेज 2 और 3 के एफजीडी साईट पर केबल रैक पर कार्य करने के दौरान कई किलोमिटर कीमती केबल चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है।
श्रमिको ने बताया की गत शुक्रवार की शाम केबल रैक से केबल चोरी होनी की बात आई है। शनिवार को पावर टॉनिक्स कम्पनी के साईड से कुछ श्रमिकों को सी आई एस एफ के जवान लाकर गोपनीय कक्ष में चोरी के संदर्भ में पुक्ष ताक्ष किए थे।

सोमवार को एफजीडी साईड से कई दर्जन श्रमिक गोल बंद होकर मेट्रियल गेट के पास पहुंच कर सीआई एस एफ के जवानों पर पूक्ष ताक्ष के दौरान मारने पीटने का आरोप लगाने लगे। बबाल बढ़ता देख सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस श्रमिको को कार्रवाई का अश्वासन देकर थाने ले आई। तब जाकर मामला शांत हुआ। कई दर्जन श्रमिक थाने पहुंच कर आप बीती बताई। मामले को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए एस एच ओ राजेश सिंह ने श्रमिको को कहा की आप एप्लिकेशन लिखत मे दो हम उन पर जांच कर निश्चित कार्रवाई करेंगे। एप्लिकेशन देने के नाम पर सभी श्रमिक मौके से निकल लिए। सोमवार को श्रमिको ने थाने में कोई तहरीर नही दिया।

इस संदर्भ में एस एच ओ, राजेश सिंह ने बताया की अभी तक कोई श्रमिक तहरीर नही दिया है। अगर तहरीर मिलती है। तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। गहन सुरक्षा घेरा में चोरी होने की बात संभव नहीं है। कोई चोरी की शिकायत करता है। तो जांच की जाएगी।
इस संदर्भ में सी आई एस एफ के मीडिया प्रभारी दीपक पाण्डेय ने बताया की चोरी की शिकायत मैनेजमेंट द्वारा शिकायत मिली थीं जिस पर हम लोग कम्पनी के कुछ श्रमिकों को लाकर पूछताछ किए है। मारपीट का मनगढ़ंत आरोप लगा रहें है। जो निराधार है।