• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. आंधी-तूफान पीड़ित परिवारों से मिले राज्य मंत्री, सदर विधायक और जिलाधिकारी, हर संभव सहायता का दिया भरोसा

JK Gupta by JK Gupta
May 15, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0…..


Sonbhadra । तेज आंधी, बारिश एवं तूफान से हुई जनहानि के बाद समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़, सदर विधायक भूपेश चौबे तथा जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मृतक कमलावती, रामविलास एवं महेंद्र के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए शासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

राज्य मंत्री श्री संजीव कुमार गौड़ ने कहा कि प्राकृतिक आपदा में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके साथ शासन पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि राहत आयुक्त कार्यालय के माध्यम से मृतकों के परिजनों के बैंक खातों में तत्काल प्रभाव से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता 24 घंटे के भीतर भेजने की कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित कराई गई है। साथ ही शासन द्वारा निर्धारित अन्य सभी सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ भी पीड़ित परिवारों को उपलब्ध कराया जाएगा।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रभावित परिवारों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए है और हर आवश्यक कदम उठाया जा रहा है।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अश्विनी कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Previous Post

मुख्यालय. अधिवक्ता एकता और न्याय संकल्प का साक्षी बना शपथ ग्रहण समारोह

Next Post

सोनभद्र. जनपद के गुलाब जामुन को मिलेगी वैश्विक पहचान

Next Post

सोनभद्र. जनपद के गुलाब जामुन को मिलेगी वैश्विक पहचान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बीजपुर. प्रचंड गर्मी में निर्बाध बिजली कटौती से जूझ रहीं जनता
  • मुख्यालय. महिला आरक्षण बिल के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, सांसद आवास का किया घेराव
  • सोनभद्र. जनपद के गुलाब जामुन को मिलेगी वैश्विक पहचान
  • सोनभद्र. आंधी-तूफान पीड़ित परिवारों से मिले राज्य मंत्री, सदर विधायक और जिलाधिकारी, हर संभव सहायता का दिया भरोसा
  • मुख्यालय. अधिवक्ता एकता और न्याय संकल्प का साक्षी बना शपथ ग्रहण समारोह

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.