• Home
  • Privacy Policy
Tuesday, June 30, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. ढलाई रोकने घर में घुसकर गड़ासा से हमला करने का आरोप, एसपी से कार्रवाई की गुहार

JK Gupta by JK Gupta
June 30, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@बद्री प्रसाद……

चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव की रहने वाली एक महिला ने पड़ोसी पर घर की ढलाई रुकवाने, घर में घुसकर गड़ासा से जानलेवा हमला करने का प्रयास करने तथा परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।

सलखन निवासी आशा देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अनुसूचित जनजाति (गोंड) समुदाय से हैं। उनका आरोप है कि 16 जून 2026 को उनके पक्के मकान की छत की ढलाई के लिए निर्माण सामग्री पहुंची थी। इसी दौरान पड़ोसी संजय पुत्र तेजबली वहां पहुंच गया और कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए ढलाई का कार्य रुकवा दिया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने परिवार सहित गड़ासा से काटकर हत्या करने की धमकी भी दी।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, उसी रात करीब 11 बजे आरोपी कथित रूप से गड़ासा लेकर उनके घर के आंगन में घुस आया और उनके पति अनिल पर हमला करने का प्रयास किया। महिला का कहना है कि उन्होंने और उनकी बेटियों अर्चना व अर्पिता ने बीच-बचाव कर आरोपी को रोका। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। कुछ देर बाद आरोपी का भाई सुधाकर तथा युवराज भी मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

महिला ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपित वहां से फरार हो गए। उनका आरोप है कि बाद में चोपन थाने में शिकायत करने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

प्रार्थना पत्र में महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी के विरुद्ध पहले से गंभीर आपराधिक मामले लंबित हैं और उसे अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर खतरा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच एवं आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

हालांकि, इस मामले में पुलिस का पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका है। पुलिस का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Previous Post

मुख्यालय. “जान चली जाएगी, लेकिन कंपनी…..नहीं लगेगी”

Next Post

शक्तिनगर. संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने की आत्महत्या

Next Post

शक्तिनगर. संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने की आत्महत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • बभनी. पुलिस ने चार वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
  • शक्तिनगर. संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने की आत्महत्या
  • सलखन. ढलाई रोकने घर में घुसकर गड़ासा से हमला करने का आरोप, एसपी से कार्रवाई की गुहार
  • मुख्यालय. “जान चली जाएगी, लेकिन कंपनी…..नहीं लगेगी”
  • मुख्यालय. मानपुर में झुका बिजली का खंभा बना खतरा, ग्रामीणों ने जताई घटना की आशंका, मरम्मत की मांग

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • बभनी. पुलिस ने चार वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
  • शक्तिनगर. संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.