संवाददाता@वीरेंद्र यादव……

शक्तिनगर थाना क्षेत्र के राजकिशन बस्ती में 16 वर्षीय नाबालिक लड़की ने घर में सीट के लिए लगी बल्ली में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली| सोमवार की देर रात रानी सिंह पुत्री बहादुर सिंह निवासी राजकिशन कालोनी पहाड़ी बस्ती ने अपने घर में सीट के लिए लगे बल्ली में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली|

पुलिस को दिए तहरीर में पिता ने बताया की शाम को हम ड्यूटी चले गए इसी बीच मेरी लड़की घर के अंदर चली गयी जब काफी देर तक बाहर नही आयी तो मेरी बड़ी लड़की ने जाकर देखा तो वह बल्ली के सहारे लटक रही है उसने हमें सूचना दी सूचना पर घर पहुंचने के बाद उसे तुरंत स्थानीय परियोजना के संजीवनी चिकित्सालय ले गया जहाँ जांच के उपरांत डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया| सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धि भेज दिया| घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा व्याप्त है |





