Last Updated:
भारतीय वुशु खिलाड़ी अपर्णा ने मकाऊ में 11वें सांडा विश्व कप में महिलाओं के 52 किग्रा वर्ग का स्वर्ण पदक जीत लिया, उन्होंने फाइनल में वियतनाम की मौजूदा विश्व चैंपियन थी फुओंग न्गा न्गो को सीधे सेटों में हराया. यह टूर्नामेंट में भारत का पहला स्वर्ण पदक रहा.
वुशु वर्ल्ड कप
नई दिल्ली: भारतीय वुशु खिलाड़ी अपर्णा ने बृहस्पतिवार को मकाऊ में 11वें सांडा विश्व कप में महिलाओं के 52 किग्रा वजन वर्ग में स्वर्ण पदक जीता. अपर्णा ने फाइनल में मौजूदा विश्व चैंपियन वियतनाम की थी फुओंग न्गा न्गो को सीधे सेटों में हराया.
भारतीय वुशु संघ के अनुसार 12 मई से शुरू हुई इस स्पर्धा में यह भारत का पहला स्वर्ण था. अपर्णा सितंबर 2025 में ब्राजील में विश्व वुशु चैंपियनशिप के फाइनल में इसी विरोधी से हार गई थीं.
प्रतिस्पर्धी वुशु तोओलू और सांडा में दो वर्ग में बंटा होता है. ताओलू जिमनास्टिक और मार्शल आर्ट का संयोजन है और प्रतिस्पर्धी को उनके मूवमेंट के आधार पर अंक दिए जाते हैं. सांडा एक आधुनिक बिना हथियार वाली स्पर्धा है जो पारंपरिक वुशु तकनीक से बनी है जिसमें मुख्य रूप से मुक्का मारना, लात मारना, फेंकना, कुश्ती और बचाव की तकनीक का इस्तेमाल होता है.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें







