संवाददाता@वीरेंद्र यादव….

श्री श्री रविशंकर गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव के अवसर पर शक्तेश्वर मंदिर परिसर शक्तिनगर में श्री श्री पंचवटी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन आर्ट आफ लिविंग शक्तेश्वर मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पंचवटी के अंतर्गत विभिन्न पवित्र एवं आध्यात्मिक महत्व वाले वृक्षों का विधिवत रोपण किया गया।

पंचवटी में पूर्व दिशा में पीपल को भगवान विष्णु का स्थान माना गया, पश्चिम दिशा में बरगद को ब्रह्मा का स्थान, उत्तर दिशा में नीम को देवी शक्ति का स्थान, दक्षिण दिशा में आम को पितरों का स्थान तथा केंद्र में गूलर को ज्ञान का स्थान मानकर वृक्षारोपड़ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पंचवटी का विशेष महत्व है।
जहां भी पंचवटी के वृक्ष होते हैं वहां शांति, सुख एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है तथा आसपास के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पंचवटी केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं बल्कि मानव जीवन में मानसिक शांति, स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक भी है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आर. मोहंती, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) एवं अध्यक्ष, मंदिर समिति, सूर्यकांत साहू, सुनील मिश्रा, जे. पी. कुशवाहा, आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक संजीव कुमार, गणेश मिश्रा, विजय कुमार दुबे, सी. एस. जोशी एवं सूरजित उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित सदस्यों ने गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव पर पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना एवं मंगलकामना के साथ हुआ।