• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. बारहवीं में भी डीएवी के बच्चों ने क्षेत्र में लहराया परचम

JK Gupta by JK Gupta
May 13, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@रामबली मिश्रा……


डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर में बारहवीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में विज्ञान वर्ग के तेजश तिवारी एवं सुभार्थी विश्वास ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

तेजश तिवारी ने कैमेस्ट्री में सौ में सौ, पेंटिंग में 99, गणित में 98, कंप्यूटर में 93 एवं भौतिकी में 92 अंक प्राप्त किया है। सुभार्थी विश्वास ने पेंटिंग में 100, कैमेस्ट्री में 98, बायोलॉजी में 97, कंप्यूटर साइंस में 96 एवं अंग्रेजी में 91अंक प्राप्त कर दोनों विद्यार्थियों ने क्षेत्र में नाम रोशन किया है।

शदाब नैय्यर खान ने 91.6 प्रतिशत एवं विनायक प्रताप सिंह 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। वाणिज्य वर्ग में आवेश रजा 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कीर्तिका द्विवेदी ने 89.2 एवं शिवम कुमार 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। पेंटिंग विषय में सात विद्यार्थियों ने सौ प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। कक्षा बारहवीं के सभी सौ प्रतिशत विद्यार्थी पास हैं।

विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। डॉ० आर के झा, विजय तिवारी, डॉ० राजेश कुमार श्रीवास्तव, जय सिंह, एस पी तिवारी, डी सी शुक्ला, समता सिंह, अरूण कुमार सिंह, नीरज गुप्ता आदि शिक्षकों ने भी बधाई दिया है। कक्षा दसवीं में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने क्षेत्र में परचम लहराया था। विद्यालय में हर्ष का माहौल है।

Previous Post

ओबरा. कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बीजपुर. बारहवीं में भी डीएवी के बच्चों ने क्षेत्र में लहराया परचम
  • ओबरा. कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप
  • मुख्यालय. निःशुल्क दोना-पॉपकॉर्न मशीन से मिलेगा स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, जनपद को मिले 8-8 मशीनों का लक्ष्य
  • Zoravar Singh Asian Games 2026: कौन हैं भारत का नंबर-1 ट्रैप शूटर, जिसे एशिया कप की टीम में ही नहीं मिली जगह?
  • सोनभद्र. डीबीए के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को 15 मई को दिलाई जाएगी शपथ

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.