• Home
  • Privacy Policy
Monday, June 29, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

JK Gupta by JK Gupta
May 13, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
33
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@सौरभ गोस्वामी….

ओबरा थाना क्षेत्र में वन विभाग कार्यालय के निकट स्थित एक कबाड़ की दुकान में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें और आसमान में उठता काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। घटना के बाद आसपास के लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कबाड़ की दुकान से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही देर में आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक एवं अन्य ज्वलनशील सामान रखे होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही ओबरा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन कबाड़ में रखे ज्वलनशील सामान के कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों की मदद से घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की अपील की। घटना के दौरान क्षेत्र में लंबे समय तक धुएं का गुबार छाया रहा, जिससे लोगों को सांस लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

कबाड़ दुकान के मालिक सुनील कुमार ने बताया कि आग लगने से गोदाम में रखे सामान का करीब 6 से 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि घटना के समय वह खाना खाने गए थे। वापस लौटने पर गोदाम में आग लगने की जानकारी मिली। पहले स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि दमकल विभाग की टीम मौके पर देरी से पहुंची, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया और नुकसान बढ़ गया। उनका कहना है कि यदि फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती तो नुकसान कम हो सकता था। फिलहाल पुलिस एवं फायर विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Previous Post

मुख्यालय. निःशुल्क दोना-पॉपकॉर्न मशीन से मिलेगा स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, जनपद को मिले 8-8 मशीनों का लक्ष्य

Next Post

बीजपुर. बारहवीं में भी डीएवी के बच्चों ने क्षेत्र में लहराया परचम

Next Post

बीजपुर. बारहवीं में भी डीएवी के बच्चों ने क्षेत्र में लहराया परचम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. 14 जुलाई को सिंचाई बन्धु की मासिक बैठक
  • सोनभद्र. जनपद के 10 सर्वाधिक करदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
  • सलखन. भीषण गर्मी के तपन में पहाड़ी ग्रामीण अंचलों में पानी की विकट समस्या
  • चोपन. Breaking; क्रेशर प्लांट पर कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत से मचा हड़कंप
  • FIFA World Cup: नॉक आउट में बड़ा बवाल, अर्जेंटीना के खिलाफ मैच से पहले केप वर्डे के कप्तान पर यौन शोषण के आरोप

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. 14 जुलाई को सिंचाई बन्धु की मासिक बैठक
  • सोनभद्र. जनपद के 10 सर्वाधिक करदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.