• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. निःशुल्क दोना-पॉपकॉर्न मशीन से मिलेगा स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, जनपद को मिले 8-8 मशीनों का लक्ष्य

JK Gupta by JK Gupta
May 13, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@विशाल टंडन……


गौतम त्रिपाठी, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ने जानकारी दी है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा जनपद को निःशुल्क पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन एवं मोटराइज्ड दोना मेकिंग मशीन के 8-8 नग का वार्षिक लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

उन्होंने बताया कि बोर्ड की टूल किट वितरण योजना के अंतर्गत परंपरागत कारीगरों, प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं तथा स्वरोजगार में रुचि रखने वाले इच्छुक उद्यमियों को निःशुल्क मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे वे अपने स्तर पर रोजगार स्थापित कर सकें। इस योजना के तहत दोना एवं पॉपकॉर्न निर्माण से जुड़े इच्छुक लाभार्थी उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upkvib.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मई 2026 निर्धारित की गई है। गौतम त्रिपाठी के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन की हार्ड कॉपी संबंधित कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी के मोबाइल नंबर 9580503175 या रॉबर्ट्सगंज स्थित जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Previous Post

Zoravar Singh Asian Games 2026: कौन हैं भारत का नंबर-1 ट्रैप शूटर, जिसे एशिया कप की टीम में ही नहीं मिली जगह?

Next Post

ओबरा. कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

Next Post

ओबरा. कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ओबरा. कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप
  • मुख्यालय. निःशुल्क दोना-पॉपकॉर्न मशीन से मिलेगा स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, जनपद को मिले 8-8 मशीनों का लक्ष्य
  • Zoravar Singh Asian Games 2026: कौन हैं भारत का नंबर-1 ट्रैप शूटर, जिसे एशिया कप की टीम में ही नहीं मिली जगह?
  • सोनभद्र. डीबीए के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को 15 मई को दिलाई जाएगी शपथ
  • शक्तिनगर. केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी शक्तिनगर का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट, शत-प्रतिशत सफलता

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.