• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, June 24, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ग्रैंड चेस टूर में गुकेश का उतार-चढ़ाव भरा सफर, आखिरी दिन 3 जीत के बावजूद छठे स्थान पर खत्म हुआ सफर

Admin by Admin
May 10, 2026
in खेल
0
ग्रैंड चेस टूर में गुकेश का उतार-चढ़ाव भरा सफर, आखिरी दिन 3 जीत के बावजूद छठे स्थान पर खत्म हुआ सफर
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Last Updated:May 10, 2026, 16:13 IST

D Gukesh को वारसॉ में खेले गए ‘सुपर रेपिड एवं ब्लिट्ज’ टूर्नामेंट में छठे स्थान से संतोष करना पड़ा. ‘ग्रैंड चेस टूर’ के इस चरण का खिताब Hans Niemann ने 22.5 अंकों के साथ जीता और 50 हजार डॉलर की पुरस्कार राशि हासिल की. गुकेश ने 36 में से 17 अंक जुटाए. आखिरी दिन उन्होंने Wesley So, नीमैन और Jan-Krzysztof Duda को हराया, लेकिन चार मुकाबले गंवाए. Javokhir Sindarov ने व्यक्तिगत भिड़ंत में उन्हें 2-1 से मात दी. अब ग्रैंड चेस टूर का अगला पड़ाव बुखारेस्ट में होगा, जहां भारत से केवल R Praggnanandhaa खेलेंगे.

गुकेश का उतार-चढ़ाव भरा सफर, आखिरी दिन 3 जीत के बावजूद छठे स्थान पर फिनिशZoom

डी गुकेश

वारसॉ: विश्व चैंपियन डी गुकेश को छठे स्थान से संतोष करना पड़ा जबकि अमेरिका के हेन्स मोके नीमैन ने अंत तक धैर्य बरकरार रखते हुए ‘सुपर रेपिड एवं ब्लिट्ज’ का खिताब जीत लिया. यह टूर्नामेंट ‘ग्रैंड चेस टूर’ का हिस्सा है.

गुकेश ने 36 संभावित अंक में से 17 अंक हासिल करके अपना अभियान समाप्त किया. खिलाड़ियों ने नौ रेपिड और 18 ब्लिट्ज बाजियां खेलीं. हर रेपिड बाजी जीतने पर दो अंक और ब्लिट्ज बाजी जीतने पर एक अंक निर्धारित था. गुकेश ने रेपिड में नौ और ब्लिट्ज में आठ अंक जुटाए.

हालात और भी खराब हो सकते थे, लेकिन गुकेश ने आखिरी दौर में पोलैंड के डूडा यान-क्रिस्टोफ को हराकर वापसी की. गुकेश ने ग्रैंड चेस टूर के मुख्य टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था और इस साल वे केवल रेपिड और ब्लिट्ज प्रारूपों में ही खेलेंगे.

सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन गुकेश इस साल के अंत में नार्वे शतरंज टूर्नामेंट के अलावा अमेरिका के जावोखिर सिंदारोव के खिलाफ विश्व चैंपियनशिप मुकाबला भी खेलने वाले हैं.

गुकेश को आखिरी दिन तीन जीत मिलीं, उन्होंने अमेरिका के वेस्ली सो, नीमैन और डूडा को हराया, उन्हें चार हार का सामना करना पड़ा जिसमें सिंदारोव के खिलाफ शिकस्त भी शामिल है. सिंदारोव ने गुकेश के साथ खेले गए तीन मैच की व्यक्तिगत भिड़ंत में 2-1 के अंतर से जीत हासिल की.

नीमैन ने आखिरी दो दौर जीते और टूर्नामेंट का समापन कुल 22.5 अंक के साथ किया, उन्हें ट्रॉफी के अलावा 50 हजार डॉलर का पहला पुरस्कार भी मिला. अंतिम दौर में नीमैन ने पोलैंड के राडोस्लाव वोज्टाजेक को हराया.

अमेरिका के फाबियानो करुआना 22 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे जो वेस्ली से एक अंक अधिक है. स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेडोसेव 18 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे जबकि फ्रांस के अलिरेजा फिरोजा ने पांचवां स्थान हासिल किया.

ग्रैंड चेस टूर का कारवां अब ‘सुपर क्लासिक’ टूर्नामेंट के लिए रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट की ओर बढ़ेगा और इस टूर्नामेंट में भारत की ओर से एकमात्र खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंदा हिस्सा लेंगे.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Previous Post

मुख्यालय. अस्पतालों में चला अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान, कर्मचारियों को दिए बचाव के टिप्स

Next Post

तीरंदाजी विश्व कप: दीपिका की अगुआई में महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड, भारत को दो मेडल पक्के

Next Post
तीरंदाजी विश्व कप: दीपिका की अगुआई में महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड, भारत को दो मेडल पक्के

तीरंदाजी विश्व कप: दीपिका की अगुआई में महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड, भारत को दो मेडल पक्के

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • घोरावल. गायत्री जयंती का आयोजन, श्रद्धालु रहे मौजूद
  • घोरावल. दो पक्षों में हुआ विवाद, चार पर केस दर्ज
  • घोरावल. राह चलते महिलाओं से किया विवाद, दो का चालान
  • दुद्धी. कोचिंग एवं लाइब्रेरी सेंटरो पर संयुक्त छापेमारी, दो सील
  • सलखन. वीरांगना दुर्गावती बलिदान दिवस पर हुआ भव्य समारोह, राज्यमंत्री समेत जनप्रतिनिधियों ने किया नमन

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • घोरावल. गायत्री जयंती का आयोजन, श्रद्धालु रहे मौजूद
  • घोरावल. दो पक्षों में हुआ विवाद, चार पर केस दर्ज

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.