• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, June 24, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

तीरंदाजी विश्व कप: दीपिका की अगुआई में महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड, भारत को दो मेडल पक्के

Admin by Admin
May 10, 2026
in खेल
0
तीरंदाजी विश्व कप: दीपिका की अगुआई में महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड, भारत को दो मेडल पक्के
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शंघाई: दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और कुमकुम मोहोद की भारतीय महिला रिकर्व टीम ने रविवार को यहां तीरंदाजी विश्व कप के दूसरे चरण में मेजबान और खिताब के प्रबल दावेदार चीन को शूट ऑफ में हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया.

रोमांचक फाइनल में भारत ने पहला सेट जीता लेकिन चीन ने वापसी करते हुए मुकाबला बराबर कर दिया. निर्धारित चार सेट के बाद स्कोर बराबर रहने के कारण शूट ऑफ कराया गया.

भारतीय तिकड़ी ने निर्णायक क्षणों में संयम बनाए रखते हुए 5-4 (28-26) से जीत दर्ज की. अनुभवी दीपिका ने दबाव के बीच अंतिम शूट ऑफ तीर पर अहम नौ अंक जुटाकर भारत को 2021 के बाद पहला विश्व कप स्वर्ण पदक दिलाया.

हालांकि सिमरनजीत कौर के लिए यह दिल तोड़ने वाला अनुभव रहा जब उन्हें सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी और बाद में चैंपियन बनीं दक्षिण कोरिया की कांग चेयांग के खिलाफ सीधे सेट में हार का सामना करना पड़ा, इसके बाद कांस्य पदक के लिए हुए प्लेऑफ में उन्हें एक और कोरियाई खिलाड़ी जांग मिनही से हार मिली.

इस तरह भारत ने अपने अभियान का समापन दो पदक (एक स्वर्ण, एक कांस्य) के साथ किया. शनिवार को पुरुषों के व्यक्तिगत कंपाउंड वर्ग में साहिल जाधव ने कांस्य पदक जीता था.

इससे पहले भारतीय महिला रिकर्व टीम ने सेमीफाइनल में रिकॉर्ड 10 बार के ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था.

ग्वाटेमाला सिटी और पेरिस में 2021 में भारत की विश्व कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहीं दीपिका के नाम 2010 से अब तक सात विश्व कप टीम स्वर्ण पदक हो गए हैं.

यह भारतीय महिला रिकर्व टीम का तीन साल में पहला विश्व कप पदक भी है, इससे पहले टीम 2023 में पेरिस में चरण चार में पोडियम पर पहुंची थी जिसमें अंकिता पदक जीतने वाली टीम की सदस्य थीं.

शंघाई में भारत अब तक दो पदक जीत चुका है, इससे पहले कंपाउंड तीरंदाज साहिल जाधव ने शनिवार को कांस्य पदक जीतकर देश के पदक का खाता खोला था. भारत एक और पदक की दौड़ में बना हुआ है. रिकर्व तीरंदाज सिमरनजीत कौर दिन में बाद में सेमीफाइनल में उतरेंगी और विश्व कप में अपना पहला पदक जीतने के लिए उन्हें एक जीत की जरूरत है.

नियुक्तियों को लेकर चल रहे गतिरोध के बीच बिना किसी पूर्णकालिक राष्ट्रीय कोच के यात्रा करते हुए बेहद अनुभवी दीपिका ही थीं, जिन्होंने आगे बढ़कर नेतृत्व किया और लगातार अपनी टीम की साथियों का हौसला बढ़ाया.

प्रफुल्ल डांगे को उनकी शिष्या कुमकुम के राष्ट्रीय ट्रायल में शीर्ष पर रहने के बाद महिला रिकर्व कोच नियुक्त किया गया था, लेकिन वह काफी हद तक पृष्ठभूमि में ही रहे जबकि दीपिका ने घरेलू दर्शकों और मुखर चीनी सहयोगी स्टाफ के दबाव भरे पलों में टीम का मार्गदर्शन किया.

पिछले साल विश्व कप में पदार्पण करने वाली खिलाड़ियों झू जिंगयी, हुआंग युवेई और यू क्यूई की चीन की टीम के खिलाफ भारत शुरुआत में तो नियंत्रण में दिखा लेकिन पहला सेट (54-53) जीतने के बाद विरोधी टीम को वापसी का मौका दे दिया.

भारतीय तिकड़ी में सबसे अंत में निशाना साधते हुए दीपिका ने लगातार 10 अंक बनाए, जिससे अंकिता (8-8) और 17 वर्षीय कुमकुम (10-8) के उतार-चढ़ाव वाले प्रदर्शन के बावजूद भारत पहला सेट जीतने में सफल रहा.

दीपिका ने दूसरे सेट में भी अपनी बेहतरीन लय जारी रखी और एक और ‘परफेक्ट 10’ लगाया जिससे भारत तीन शॉट के बाद एक अंक की बढ़त (28-27) बनाने में सफल रहा. चीन ने दूसरे सेट के अपने आखिरी तीन तीर में दो बार नौ और एक बार 10 अंक जुटाकर जोरदार वापसी की और कुल 55 अंक बनाए.

अंकिता ने 9 अंक बनाए लेकिन कुमकुम केवल आठ अंक ही जुटा सकीं, जिससे सेट को बराबर करने के लिए दीपिका को 10 अंक की आवश्यकता थी, लेकिन चार बार की यह ओलंपियन सात अंक ही जुटा सकी जिससे भारत यह सेट 52-55 से हार गया और चीन 2-2 से बराबरी पर आ गया.

इसके बाद मेजबान टीम ने तीसरा सेट 57-56 से जीतकर 4-2 की बढ़त बना ली. चौथे सेट में दीपिका के दो बार 10 का स्कोर करने के बावजूद भारत हार की कगार पर खड़ा नजर आ रहा था. कुमकुम का आखिरी तीर सात अंक पर लगा जिससे भारत 54 अंक तक ही पहुंच पाया.

मैच जीतने के लिए चीन को अपने आखिरी तीन तीर से दो बार 10 और एक बार नौ का स्कोर करना जरूरी था. झू और हुआंग ने परफेक्ट 10 का स्कोर किया, जिससे 18 साल की यू क्यूई को जीत के लिए नौ अंक की जरूरत थी, लेकिन यह युवा खिलाड़ी आठ अंक ही जुटा सकी जिससे भारत ने सेट जीत लिया और मैच शूट ऑफ में चला गया.

शूट ऑफ में भारतीय खिलाड़ियों ने सही समय पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. अंकिता ने नौ के स्कोर के साथ शुरुआत की जबकि कुमकुम ने शानदार 10 अंक जुटाए. जब खिताब जीतने के लिए आठ अंक की जरूरत थी तब दीपिका ने धैर्य बरकरार रखते हुए नौ अंक के साथ टीम की जीत सुनिश्चित की.

तीसरा पदक भारत की झोली से फिसल गया जब सिमरनजीत को सेमीफाइनल में गत विश्व चैंपियन कांग के खिलाफ 6-0 (26-25, 24-29, 26-28) से शिकस्त झेलनी पड़ी और फिर वह कांस्य पदक के प्ले ऑफ में भी कोरिया की मिनही के खिलाफ पहला सेट जीतने के बावजूद 4-6 (29-27, 27-29, 28-28, 28-29, 28-28) से हार गईं.

Source link

Previous Post

ग्रैंड चेस टूर में गुकेश का उतार-चढ़ाव भरा सफर, आखिरी दिन 3 जीत के बावजूद छठे स्थान पर खत्म हुआ सफर

Next Post

वॉशरूम में मिलीं इस्तेमाल की गई सीरिंज… भारतीय कुश्ती पर डोपिंग का साया, नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट में मचा हड़कंप

Next Post
वॉशरूम में मिलीं इस्तेमाल की गई सीरिंज… भारतीय कुश्ती पर डोपिंग का साया, नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट में मचा हड़कंप

वॉशरूम में मिलीं इस्तेमाल की गई सीरिंज... भारतीय कुश्ती पर डोपिंग का साया, नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट में मचा हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • घोरावल. गायत्री जयंती का आयोजन, श्रद्धालु रहे मौजूद
  • घोरावल. दो पक्षों में हुआ विवाद, चार पर केस दर्ज
  • घोरावल. राह चलते महिलाओं से किया विवाद, दो का चालान
  • दुद्धी. कोचिंग एवं लाइब्रेरी सेंटरो पर संयुक्त छापेमारी, दो सील
  • सलखन. वीरांगना दुर्गावती बलिदान दिवस पर हुआ भव्य समारोह, राज्यमंत्री समेत जनप्रतिनिधियों ने किया नमन

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • घोरावल. गायत्री जयंती का आयोजन, श्रद्धालु रहे मौजूद
  • घोरावल. दो पक्षों में हुआ विवाद, चार पर केस दर्ज

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.