• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Daylight Bank Robbery in Singrauli, MP, Robbers Flee with Lakhs in Cash and Gold MP के सिंगरौली में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में बैंक में लूट, लाखों का कैश व सोना लेकर फरार, Madhya-pradesh Hindi News

Admin by Admin
May 4, 2026
in सिंगरौली
0
Daylight Bank Robbery in Singrauli, MP, Robbers Flee with Lakhs in Cash and Gold MP के सिंगरौली में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में बैंक में लूट, लाखों का कैश व सोना लेकर फरार, Madhya-pradesh Hindi News
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


वारदात के वक्त बैंक में कोई गार्ड नहीं था, जिसकी वजह से करीब 20 से 30 मिनट तक अंदर रहे बदमाशों ने बैंक के अंदर जमकर उत्पात मचाया, और अंत में बैंक में रखी नकदी और बैंक में रखा गोल्ड लेकर फरार हो गए।

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में बैढन स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में शुक्रवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 4 से 5 हथियारबंद बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में बैंक के भीतर घुसकर, लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने बैंक कर्मियों और वहां मौजूद ग्राहकों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया, और चंद मिनटों में लाखों रुपए का कैश और सोना समेटकर मौके से फरार हो गए। इस दौरान आरोपियों ने बैंक मैनेजर और वहां मौजूद एक ग्राहक के साथ मारपीट भी की। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज डकैती की घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

उधर इस वारदात की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली, तो वहां भी खलबली मच गई और भारी पुलिस बल के साथ पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए बैंक के कर्मचारियों और अंदर मौजूद ग्राहकों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बैंक का CCTV फुटेज को कब्जे में ले लिया, और बदमाशों की धरपकड़ के लिए शहर भर में नाकेबंदी कर दी गई, साथ ही आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

पहले दो बदमाश घुसे, बाद में उनके तीन साथी भी आए

वारदात के वक्त बैंक के अंदर मौजूद लोगों ने बताया कि दो हथियारबंद बदमाश बैंक के अंदर घुसे, और बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कुछ ही देर में तीन अन्य बदमाश भी बैंक में पहुंचे, और उन्होंने सभी ग्राहकों और कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर डराया-धमकाया। बदमाशों ने बैंक मैनेजर से नकदी की जानकारी मांगी, और जानकारी न देने पर उनके साथ मारपीट की गई, इस दौरान एक ग्राहक के साथ भी मारपीट की गई और उसे बंदूक का बट मारा गया।

वारदात के वक्त बैंक में नहीं मौजूद था कोई गार्ड

बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त बैंक में कोई गार्ड नहीं था, जिसकी वजह से करीब 20 से 30 मिनट तक अंदर रहे बदमाशों ने बैंक के अंदर जमकर उत्पात मचाया, और अंत में बैंक में रखी नकदी और बैंक में रखा गोल्ड लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी लगने के बाद, सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री दलबल के साथ खुद मौके पर पहुंचे, और स्थिति का जायजा लिया।

कुल कितने की लूट हुई इसकी जानकारी नहीं

सिंगरौली एसपी ने बताया कि हालांकि बदमाश कुल कितना कैश और गोल्ड लेकर फरार हुए हैं, इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। लेकिन अधिकारियों ने इतना जरूर बताया कि बैंक में कल का साढ़े चार लाख रुपए कैश रखा था, वो बदमाश ले गए और आज का कैश और बैंक में रखा गोल्ड भी ले गए। कुल मिलाकर कैश कितना था इसका आंकड़ा बाद में स्पष्ट हो पाएगा।

लुटेरों की तलाश के लिए चार टीमों का गठन

बदमाशों की तलाश में पुलिस की चार टीमें बनाई गई है, शहर के सभी एग्जिट पॉइंट्स को सील कर दिया गया है। बैंक और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि लुटेरों के भागने के रूट का पता चल सके। फिल्मी स्टाइल में हुई दिनदहाड़े हुई इस वारदात से हर कोई हैरान है, इस घटना से शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसा लग रहा है जैसे बदमाशों में पुलिस का खौफ ही नहीं है, इसलिए उन्होंने दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया, और फिर बड़ी आसानी से मौके से फरार भी हो गए।

रिपोर्ट: सादाब सिद्दीकी



Source link

Previous Post

how kerala cm will be choosen sachin pilot told the process takes 2 name कैसे चुना जाएगा केरल का CM? कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बताया; 2 नेताओं का लिया नाम, India News in Hindi

Next Post

WFI React To Vinesh Phogat Registration Row She did not need to make noise a lot of wrestlers have done that ‘विनेश फोगट को हंगामा करने की जरूरत नहीं’, WFI ने रजिस्ट्रेशन विवाद पर क्या कुछ कहा? कई पहलवानों ने ऐसा किया, Other-sports Hindi News

Next Post
WFI React To Vinesh Phogat Registration Row She did not need to make noise a lot of wrestlers have done that ‘विनेश फोगट को हंगामा करने की जरूरत नहीं’, WFI ने रजिस्ट्रेशन विवाद पर क्या कुछ कहा? कई पहलवानों ने ऐसा किया, Other-sports Hindi News

WFI React To Vinesh Phogat Registration Row She did not need to make noise a lot of wrestlers have done that 'विनेश फोगट को हंगामा करने की जरूरत नहीं', WFI ने रजिस्ट्रेशन विवाद पर क्या कुछ कहा? कई पहलवानों ने ऐसा किया, Other-sports Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. तीन राज्यों में जीत दर्ज करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में छाई खुशियां, बटी मिठाई
  • husband killed by newly wed bride and her lover in singrauli madhya pradesh प्रेमी के लिए कातिल बनी दुल्हन, सिंगरौली में प्रेमी संग मिल पति को मार डाला; 1 महीने पहले हुई थी शादी, Madhya-pradesh Hindi News
  • rahul gandhi reaction on kerala victory ‘जल्द ही मिलने…’, केरल में कांग्रेस की जीत पर राहुल गांधी का रिएक्शन; क्या बोले नेता प्रतिपक्ष, India News in Hindi
  • WFI React To Vinesh Phogat Registration Row She did not need to make noise a lot of wrestlers have done that ‘विनेश फोगट को हंगामा करने की जरूरत नहीं’, WFI ने रजिस्ट्रेशन विवाद पर क्या कुछ कहा? कई पहलवानों ने ऐसा किया, Other-sports Hindi News
  • Daylight Bank Robbery in Singrauli, MP, Robbers Flee with Lakhs in Cash and Gold MP के सिंगरौली में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में बैंक में लूट, लाखों का कैश व सोना लेकर फरार, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.