• Home
  • Privacy Policy
Friday, June 19, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

WFI React To Vinesh Phogat Registration Row She did not need to make noise a lot of wrestlers have done that ‘विनेश फोगट को हंगामा करने की जरूरत नहीं’, WFI ने रजिस्ट्रेशन विवाद पर क्या कुछ कहा? कई पहलवानों ने ऐसा किया, Other-sports Hindi News

Admin by Admin
May 4, 2026
in खेल
0
WFI React To Vinesh Phogat Registration Row She did not need to make noise a lot of wrestlers have done that ‘विनेश फोगट को हंगामा करने की जरूरत नहीं’, WFI ने रजिस्ट्रेशन विवाद पर क्या कुछ कहा? कई पहलवानों ने ऐसा किया, Other-sports Hindi News
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने विनेश फोगट के रजिस्ट्रेशन विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। स्टार पहलवान ने दावा किया था कि गोंडा में होने वाले टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया गया।

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने मंगलवार को कहा कि विनेश फोगाट को आगामी रैंकिंग टूर्नामेंट में देरी से प्रवेश को लेकर ‘कोई हंगामा करने की जरूरत नहीं है’। उन्होंने दावा किया कि विनेश का पंजीकरण पहले ही हो चुका था और उनकी भागीदारी को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया गया था, जबकि स्टार पहलवान ने इसके विपरीत दावा किया था। भारत की स्टार पहलवान विनेश ने पुष्टि की कि उन्होंने गोंडा में होने वाले आगामी रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण कर लिया है। उन्होंने इससे पहले आरोप लगाया था कि डब्ल्यूएफआई उनकी भागीदारी में बाधाएं उत्पन्न कर रहा है। उनके देर से पंजीकरण को लेकर पैदा हुई भ्रम की स्थिति के बीच यह स्पष्टीकरण सामने आया है।

‘कई पहलवानों ने ऐसा किया है’

डब्ल्यूएफआई का कहना था कि पंजीकरण पोर्टल में तकनीकी समस्याओं के कारण केवल विनेश ही नहीं, बल्कि कई पहलवान शुरुआत में प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। बाद में लिंक उपलब्ध होने पर विनेश अपना पंजीकरण कराने में सफल रहीं। डब्ल्यूएफआई के एक अधिकारी ने कहा, ”डब्ल्यूएफआई ने पहलवानों को पंजीकरण कराने के लिए पर्याप्त समय दिया था और वास्तव में अभी भी दो दिन बाकी हैं। इस बारे में इतना हंगामा करने की कोई जरूरत नहीं थी। अगर वेबसाइट काम नहीं कर रही थी, तो डब्ल्यूएफआई कार्यालय हमेशा खुला रहता है। वह आकर व्यक्तिगत रूप से अपना फॉर्म जमा कर सकती थीं, कई पहलवानों ने ऐसा किया है।”

57 किलो वर्ग में करेंगी प्रतिस्पर्धा

विनेश 10 से 12 मई तक गोंडा में होने वाले राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में 57 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगी। पेरिस ओलंपिक 2024 में अधिक वजन के कारण अयोग्य घोषित होने के बाद यह उनकी पहली प्रतियोगिता होगी। विनेश ने इससे पहले ‘एक्स’ पर लिखा, ”आगामी रैंकिंग टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए मेरा पंजीकरण आज सुबह पूरा हो गया। कल लिंक बंद होने के कारण मैं पंजीकरण नहीं कर पाई थी। सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद। 20 महीनों के बाद अपनी पहली प्रतियोगिता में उतरने को लेकर उत्साहित हूं।” विनेश ने कहा कि पंजीकरण आज सुबह ही पूरा हो सका, जबकि डब्ल्यूएफआई से मिली जानकारी के अनुसार उनका पंजीकरण सोमवार रात 10:29 बजे पूरा हो गया था।

10:29 बजे हो गया था पंजीकरण

इस बीच, डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा, ”उनका प्रवेश (पंजीकरण) कल रात 10:29 बजे ही पूरा हो गया था और सभी योग्य पहलवानों को प्रक्रिया के अनुसार समायोजित किया जा रहा है।” उन्होंने कहा, ”एक महासंघ के रूप में हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता एक ऐसा सहायक वातावरण प्रदान करना है जहां हमारे खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित कर सकें।” उन्होंने कहा, ”हाल ही में तकनीकी खराबी की जानकारी मिलते ही हमने तुरंत संज्ञान लिया और उसे ठीक कर लिया ताकि भविष्य में हमारे खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े।” विनेश ने इससे पहले संन्यास की घोषणा कर दी थी, लेकिन इस साल के एशियाई खेलों और 2028 ओलंपिक खेलों को ध्यान में रखते हुए अपना फैसला बदल दिया। वह अक्टूबर 2024 में हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुनी गईं और इसी दौरान मां भी बनीं।

Source link

Previous Post

Daylight Bank Robbery in Singrauli, MP, Robbers Flee with Lakhs in Cash and Gold MP के सिंगरौली में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में बैंक में लूट, लाखों का कैश व सोना लेकर फरार, Madhya-pradesh Hindi News

Next Post

rahul gandhi reaction on kerala victory ‘जल्द ही मिलने…’, केरल में कांग्रेस की जीत पर राहुल गांधी का रिएक्शन; क्या बोले नेता प्रतिपक्ष, India News in Hindi

Next Post
rahul gandhi reaction on kerala victory ‘जल्द ही मिलने…’, केरल में कांग्रेस की जीत पर राहुल गांधी का रिएक्शन; क्या बोले नेता प्रतिपक्ष, India News in Hindi

rahul gandhi reaction on kerala victory 'जल्द ही मिलने...', केरल में कांग्रेस की जीत पर राहुल गांधी का रिएक्शन; क्या बोले नेता प्रतिपक्ष, India News in Hindi

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • 52 की उम्र में दुनिया को चौंकाया, 78 देशों को दी टक्कर, अलवर की सुमन ने वर्ल्ड योगासन में जीता सिल्वर
  • एशियन गेम्स टीम सिलेक्शन पर विवाद, टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा का फूटा गुस्सा, पीएम मोदी से मांगी मदद
  • Neeraj Chopra Doha Diamond League LIVE: अब से कुछ ही देर में उतरेगा भारत का ‘शेर’, दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा पर सारी निगाहें
  • न नौकरी आड़े आई, न उम्र… 8 साल में 35 हजार KM साइकिल चलाकर फिटनेस आइकन बने कैप्टन शशि किरण
  • केकराही. गर्भवती महिला के मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • 52 की उम्र में दुनिया को चौंकाया, 78 देशों को दी टक्कर, अलवर की सुमन ने वर्ल्ड योगासन में जीता सिल्वर
  • एशियन गेम्स टीम सिलेक्शन पर विवाद, टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा का फूटा गुस्सा, पीएम मोदी से मांगी मदद

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.