संवाददाता@संदीप अग्रहरी….

स्थानीय थाना क्षेत्र के आरंगपानी ग्राम पंचायत के झरईलटोला में सोमवार को एक बालिका का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका रविवार शाम को घर से दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी, लेकिन वह नहीं लौटी। इस पर उसके मामा अखिलेश पुत्र लक्षनधारी ने सोमवार की सुबह थाने पहुंचकर बालिका के गायब होने की सूचना दी, लेकिन उसके घर लौटने की थोड़ी देर बाद भी उसकी शव घर से दो सौ मीटर दूर झाड़ियों में मिल गया। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के आरंगपानी ग्राम पंचायत के झरईलटोला में सोमवार को 12 वर्षीय बालिका का शव झाड़ियों में मिला। रविवार की देर शाम अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित एक दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी। दुकान पर सामान लेने के बाद वह घर की तरफ जा रही थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो तत्काल उसकी तलाश शुरु की। काफी तलाश के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार की सुबह घर से 200 मीटर दूर झाड़ी में उसका खून से लथपथ शव मिला।
परिजनो बताया कि उसके गले पर भी निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पांडे और थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है। बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज लोढ़ी भेजा गया है।
मेडिकल कालेज में दो डाक्टरों की टीम पोस्टमार्टम करेगी। म्योरपुर थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र ने लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।