• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर चार टोल प्लाजा के विरोध में अपना दल (एस) ने सौंपा ज्ञापन, जांच की मांग

JK Gupta by JK Gupta
April 27, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@विशाल टंडन……


अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला अध्यक्ष अंजनी पटेल के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मुलाकात कर वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग (एसएच-5ए) पर संचालित टोल प्लाजाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने मार्ग पर चार टोल प्लाजा लगाए जाने को नियमों के विरुद्ध बताते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि 112.92 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर शासनादेश के अनुसार निर्धारित मानकों से अधिक टोल प्लाजा संचालित किए जा रहे हैं, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लोढ़ी टोल प्लाजा पर आए दिन भारी जाम की स्थिति बनती है, जिसमें एम्बुलेंस और ट्रक तक फंस जाते हैं। आरोपों के अनुसार लोढ़ी टोल प्लाजा पर 16 लेन होने के बावजूद कई लेन अक्सर बंद रहती हैं, जिसे सीसीटीवी फुटेज से भी देखा जा सकता है। इसके चलते लंबा जाम लग जाता है और आपातकालीन सेवाएं प्रभावित होती हैं।

साथ ही टोल प्लाजा पर सड़क रखरखाव, पानी छिड़काव, सफाई, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी कमी बताई गई है।ज्ञापन में टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारियों की संख्या, हथियारधारी कर्मियों की तैनाती तथा लेबर एक्ट के तहत पंजीकरण की भी जांच की मांग की गई है।

साथ ही टोल संचालन से संबंधित एनओसी और शासनादेश की वैधता पर भी सवाल उठाए गए हैं। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि नगर पालिका रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के पास टोल प्लाजा स्थापित होने के नियमों का उल्लंघन किया गया है, जिसकी भी जांच आवश्यक है।

टोल प्रबंधन द्वारा आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य संसाधनों की उपलब्धता के दावों को भी प्रतिनिधियों ने गलत बताया। उनका कहना है कि वास्तविकता में जाम की स्थिति में कोई प्रभावी व्यवस्था दिखाई नहीं देती। अपना दल (एस) ने मांग की है कि पूरे टोल संचालन की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की जाए और दोषी पाए जाने पर कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

साथ ही शिकायतकर्ताओं को भी जांच की प्रगति से अवगत कराया जाए। इस अवसर पर दिनेश बियार, अभिषेक पटेल, प्रीति सिंह राजपूत, सुरजीत पटेल, विनोद यादव, श्याम सुंदर पटेल, शेष मौर्य, रामेश पटेल, नीरज सिंह पटेल, चन्द्रशेखर पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

सोनभद्र. आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी, 29 अप्रैल से मौसम बिगड़ने के आसार

Next Post

म्योरपुर. घर से थोड़ी दूरी पर मिला बालिका का खून से लथपथ शव, सनसनी

Next Post

म्योरपुर. घर से थोड़ी दूरी पर मिला बालिका का खून से लथपथ शव, सनसनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • म्योरपुर. घर से थोड़ी दूरी पर मिला बालिका का खून से लथपथ शव, सनसनी
  • मुख्यालय. वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर चार टोल प्लाजा के विरोध में अपना दल (एस) ने सौंपा ज्ञापन, जांच की मांग
  • सोनभद्र. आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी, 29 अप्रैल से मौसम बिगड़ने के आसार
  • चोट के कारण एशियाई चैंपियनशिप से बाहर हो सकती हैं मीराबाई चानू, ओलंपिक में भारत को दिलाया था सिल्वर
  • Who is Nelly Korda Women Golfer: कौन हैं नेली कोर्डा शेवरोन, जो चैंपियनशिप जीतकर बनीं दुनिया की नंबर एक महिला गोल्फर

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.