• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, June 10, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. पुलिस लाइन चुर्क में 485 रिक्रूट आरक्षियों की भव्य दीक्षांत परेड सम्पन्न

JK Gupta by JK Gupta
April 26, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0/सोनभद्र……..

— अनुशासन, शौर्य और तकनीकी दक्षता का शानदार प्रदर्शन, नव आरक्षियों ने लिया जनसेवा का संकल्प

Sonbhadra । प्रशिक्षण केंद्र पुलिस लाइन चुर्क में 485 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड समारोह रविवार को अत्यंत गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। पूरे परेड ग्राउंड में अनुशासन, ऊर्जा और जोश का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां नव आरक्षियों ने अपने कठिन प्रशिक्षण, समर्पण और उत्कृष्ट कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

समारोह के मुख्य अतिथि अरविन्द कुमार मौर्या ने परेड की सलामी ली और सुसज्जित 18 टोलियों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों की एकरूपता, शारीरिक दक्षता और ड्रिल की उत्कृष्टता की सराहना की। निरीक्षण के दौरान नव आरक्षियों का आत्मविश्वास, संतुलन और अनुशासन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

इसके बाद सभी टोलियों ने शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। कदम से कदम मिलाकर चलते हुए नव आरक्षियों ने सलामी मंच के सामने से गुजरते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। मार्चपास्ट की सटीकता और तालमेल ने उपस्थित जनसमूह को प्रभावित किया और पूरे परिसर में गर्व का माहौल बन गया।

समारोह के दौरान विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रमुख पुरस्कार विजेता इस प्रकार रहे:

सर्वांग सर्वोत्तम प्रशिक्षार्थी: प्रशांत शुक्ला (1246.1 अंक)
बाह्य कक्षीय विषयों में सर्वोत्तम: प्रशांत शुक्ला (572.1 अंक)
अंतः कक्षीय विषयों में सर्वोत्तम: नीरज ओझा (685 अंक)
अंतः कक्षीय समूहवार श्रेष्ठ प्रशिक्षार्थी:
नितिन कुमार, नीरज ओझा, चन्द्रपाल, विजय पाण्डेय, अनुभव कुमार तिवारी, अभिषेक तिवारी, हेमन्त राज, सन्तोष कुमार पटेल

बाह्य कक्षीय विषयों में श्रेष्ठ प्रशिक्षार्थी:
राम कुमार (शारीरिक दक्षता), वरुण कुमार पाण्डेय (यूएसी), मयंक पाल (योगासन), अभिनव सिंह (पदाति), अभिषेक कुमार मिश्रा (शस्त्र), विकास चन्द्र (जंगल प्रशिक्षण), प्रशांत शुक्ला (भीड़ नियंत्रण व विशिष्ट तलाशी), रविन्द्र प्रताप सिंह (यातायात), मुकुल सिंह (आतंकवाद निरोधी प्रशिक्षण)

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का सर्वोच्च माध्यम है। उन्होंने नव आरक्षियों को ईमानदारी, निष्पक्षता, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। इस दौरान सभी आरक्षियों को शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर डीएम चर्चित गौड़, एसपी अभिषेक वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में नवआरक्षियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि को मजबूत बनाने में उनकी अहम भूमिका होगी और संवेदनशील एवं मित्रवत पुलिसिंग ही उनकी पहचान बनेगी।
समारोह का समापन गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

Previous Post

अनपरा. अनियंत्रित डायल 112 पुलिस वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, व्यक्ति हुआ घायल

Next Post

सोनभद्र. आयुष्मान कार्ड रहते हुए भी एक लाख खर्च..फिर भी नहीं बची जान

Next Post

सोनभद्र. आयुष्मान कार्ड रहते हुए भी एक लाख खर्च..फिर भी नहीं बची जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • 6 महीने से अटके राष्ट्रीय खेल पुरस्कार! आखिर क्यों हो रही देरी? खिलाड़ी उलझन में, मंत्रालय ने साधी चुप्पी
  • सुरक्षा में बड़ी सेंध… लियोनल मेसी सहित पूरी अर्जेंटीना टीम का पासपोर्ट डेटा लीक, विवादों में फीफा वर्ल्ड कप
  • विंढमगंज. रेलवे स्टेशन के यूपीएस इलेक्ट्रॉनिक रूम में लगी आग
  • घोरावल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के रिकॉर्ड 4399 दिन पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन
  • Australia Open: पीवी सिंधु राउंड ऑफ 16 में पहुंचीं, 17 साल की तन्वी ने किया बड़ा उलटफेर

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • 6 महीने से अटके राष्ट्रीय खेल पुरस्कार! आखिर क्यों हो रही देरी? खिलाड़ी उलझन में, मंत्रालय ने साधी चुप्पी
  • सुरक्षा में बड़ी सेंध… लियोनल मेसी सहित पूरी अर्जेंटीना टीम का पासपोर्ट डेटा लीक, विवादों में फीफा वर्ल्ड कप

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.