संवाददाता@विशाल टंडन…….

जनपद के रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक सभागार में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा “जन आक्रोश महिला सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या तथा ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत भी मौजूद रहे।
संचालन भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने किया। मुख्य अतिथि रवीन्द्र जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि महिला आरक्षण बिल को संसद में पारित न होना नारी शक्ति का अपमान है। उन्होंने विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर महिलाओं के अधिकारों का विरोध करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है और विपक्ष का रवैया महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर पूरे प्रदेश में जनजागरूकता अभियान चलाएगी और पदयात्राओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष लगातार महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के प्रयासों का विरोध कर रहा है। वहीं मनुश्री सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष की भूमिका निराशाजनक रही और यह उनकी “दूषित मानसिकता” को दर्शाता है। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर महिलाओं के अपमान का आरोप भी लगाया।
कार्यक्रम के समापन के बाद भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक गेट पर विपक्ष का पुतला दहन किया और जोरदार नारेबाजी की।
इस अवसर पर कुसुम शर्मा, जिला महामंत्री प्रमिला त्रिपाठी, रुबी गुप्ता, मीनू चौबे, तारा देवी, सरोज केशरी, रंगिता देवी, चिन्ता पाण्डेय, आयुषी श्रीवास्तव, रंजन पाण्डेय, पूनम देवी, सरीता सिंह, इन्दु सिंह, अर्चना मौर्या सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
कार्यक्रम की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी एवं अमन मौर्या द्वारा दी गई।
