@जे0 के0……

Sonbhadra । जिले में बाल विवाह की दो अलग-अलग कोशिशों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की तत्परता से विफल कर दिया गया। थाना रायपुर और थाना दुद्धी क्षेत्र से मिली सूचना पर हेल्पलाइन टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर दोनों मामलों में हस्तक्षेप किया।
परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह के निर्देश पर संबंधित थानों के साथ समन्वय स्थापित कर रेस्क्यू टीमों को भेजा गया। जांच के दौरान दोनों स्थानों पर परिजन बालिकाओं की उम्र से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
स्थिति को गंभीर मानते हुए टीम ने दोनों बालिकाओं को संरक्षण में ले लिया और संबंधित थानों में सामान्य डायरी (जीडी) दर्ज कराई। बाल कल्याण समिति के निर्देशानुसार फिलहाल दोनों बालिकाओं को बाल गृह में सुरक्षित रखा गया है।
थाना रायपुर क्षेत्र में सत्यम चौरसिया, अंशु गिरी और सीमा शर्मा, जबकि थाना दुद्धी क्षेत्र में अमन सोनकर और तनु ने अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।