संवाददाता@रामकेश यादव…..

करमा थाना क्षेत्र के पगिया तिराहे पर स्थित कंपोजिट शराब की दुकान शासन द्वारा निर्धारित समय के विपरीत सुबह 10 बजे के पहले से लेकर देर रात तक खुली रहती है।जिससे शराबीओ को बेखौफ शराब बिकती है ।शराब। नशेड़ी चखने की दुकान पर बैठ बिना डर के शराब पीकर नशे में भद्दी-भद्दी गालियां बकते हुए उत्पात करते हैं।
जिससे स्थानीय रहवासियों का जीना दुश्वार हो गया है। इसी प्रकार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही मेंबने नए भवन में भी नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है। जिसको लेकर संभ्रांत एवं स्थानीय लोगों में तू तू मैं मैं होने का भी भय बात सामने आती रहती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करमा थाना क्षेत्र के पगिया तिराहे पर स्थित अंग्रेजी शराब की कंपोजिट दुकान पर शासन द्वारा निर्धारित समय को दर किनार कर सुबह सूर्योदय से देर रात तक खुली रहती है जिससे शराबी पास में ही स्थित चखने की दुकान पर बैठकर मदिरा का सेवन करते हैं। स्थानीय लोगों के मना करने पर गाली गलौज पर उतर आते हैं ।
क्षेत्र के संभ्रांत लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह से इस अनुज्ञापी द्वारा देर रात तक मदिरा की बिक्री होती रही तो किसी दिन कोई बड़ी घटना घट सकती है।स्थानीय रहवासियों ने जिला आबकारी अधिकारी व स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मानक विपरीत दुकानों पर अंकुश लगाये।
बीती रात शराबियों एवम शराब बिक्री का वीडियो वायरल हो रहा है l परन्तु वायरल वीडियो का अभी तक विभाग द्वारा संज्ञान न लेना के समझ से परे है। इसी प्रकार केकराही के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए बिल्डिंग में भी नशेड़ियों का अड्डा लगातार बना हुआ है ।
वहां के रहवासी भी भय से व्याप्त है कि कभी मना करने पर विवाद ना बढ़ जाए, स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ऐसे अनुज्ञापी पर यथाशीघ्र कार्यवाही की मांग की है, जिससे रात के समय स्थानीय लोग शांति पूर्ण वातावरण में सो सकें।
इस मामले में आबकारी अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि किसी ने वीडियो भेजा था जांच कर रहे है सच पाने पर उचित कार्यवाही की जाएगी