• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर आजाद अधिकार सेना नें राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

JK Gupta by JK Gupta
April 25, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@विशाल टंडन……


स्मार्ट मीटर व्यवस्था में आ रही समस्याओं को लेकर शनिवार को आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। यह कार्यक्रम मंडल प्रभारी शोभित कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शोभित सिंह नें कहा की स्मार्ट मीटर योजना के लागू होने के बाद से उपभोक्ताओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जैसे बिना खपत के पैसे कटना, बैलेंस खत्म होते ही बिजली का स्वतः कट जाना, गलत या असामान्य बिल आना, रिचार्ज आधारित प्रणाली की जटिलता और डिजिटल भुगतान व्यवस्था का सभी के लिए सुगम न होना शामिल है।इसके अलावा कई जगह मीटर रीडिंग अपडेट न होने, मोबाइल ऐप के सही से काम न करने, बैलेंस गलत दिखाने और रिचार्ज के बाद बिजली बहाल होने में देरी जैसी समस्याएं भी सामने आई हैं।

आगे कहा की कुछ स्थानों पर उपभोक्ताओं पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने और शिकायतों के निस्तारण में देरी का भी आरोप लगाया। ज्ञापन में इन समस्याओं के पीछे जल्दबाजी में योजना लागू करना, तकनीकी परीक्षण का अधूरा होना, उपभोक्ता जागरूकता की कमी और कमजोर शिकायत निवारण तंत्र को जिम्मेदार बताया गया है।

संगठन ने समाधान के तौर पर पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों विकल्प देने, गलत बिलिंग पर त्वरित रिफंड, ग्रामीण क्षेत्रों में ऑफलाइन भुगतान की सुविधा, 24 घंटे हेल्पलाइन, पारदर्शी मीटर ऑडिट और गरीब परिवारों के लिए न्यूनतम बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

इस मौके पर सुशील कुमार (जिलाध्यक्ष), अरविन्द जायसवाल (नगवा ब्लॉक अध्यक्ष), सुषमा सिंह (जिलाध्यक्ष, महिला ब्रिगेड) सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

सोनभद्र. स्टेट हाईवे पर चल रही थी गाड़ी तभी चालक को आ गई नींद..उजड़ गई कई परिवार की खुशियां

Next Post

बीजपुर. खबर का असर; बिना मान्यता संचालित विद्यालयों को मिला नोटिस

Next Post

बीजपुर. खबर का असर; बिना मान्यता संचालित विद्यालयों को मिला नोटिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु केन्द्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
  • बीजपुर. खबर का असर; बिना मान्यता संचालित विद्यालयों को मिला नोटिस
  • मुख्यालय. स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर आजाद अधिकार सेना नें राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. स्टेट हाईवे पर चल रही थी गाड़ी तभी चालक को आ गई नींद..उजड़ गई कई परिवार की खुशियां
  • खिलाड़ियों ने अपनाया आयुर्वेद का दम, पंचकर्म थेरेपी से बढ़ेगी फिटनेस, परफॉर्मेंस में आएगा बड़ा बदलाव

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.