संवाददाता@विशाल टंडन…….

थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने जघन्य अपराधों में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर अहम सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर सिंह के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत एक मामले में दुष्कर्म, एससी/एसटी एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी सूरज कश्यप (उम्र लगभग 29 वर्ष), निवासी हमीद नगर पूरब मोहल्ला, को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर घुवास मोहल्ला क्षेत्र से 24 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है।
उसके विरुद्ध पूर्व में कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, गुंडा एक्ट सहित अन्य अपराध शामिल हैं।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार तथा कांस्टेबल अशोक यादव शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा जा सके।