• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, June 10, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. ट्रैफिक सिग्नल व यातायात व्यवस्था सुधार की उठी मांग, व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में कई मुद्दों पर हुआ मंथन

JK Gupta by JK Gupta
April 24, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
38
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@विशाल टंडन……

पुलिस लाइन स्थित सभागार में शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण भी किया गया। बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने नगर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल स्थापित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि शीतला चौक, बढ़ौली चौराहा, धर्मशाला चौराहा एवं चंडी होटल चौराहा जैसे स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल न होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। उन्होंने कहा कि इसका सीधा असर व्यापार और आम जनजीवन पर पड़ रहा है।उन्होंने ट्रैक्टरों के अवैध एवं बिना लाइसेंस चालकों द्वारा संचालन पर रोक लगाने की भी मांग की।

उनका कहना था कि कई ट्रैक्टर चालक विपरीत दिशा और तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और भविष्य में खतरा और बढ़ सकता है। ई-रिक्शा संचालन को अव्यवस्थित बताते हुए उन्होंने शहर के ट्रैफिक को जोन अथवा सेक्टरवार विभाजित कर रूट आधारित व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जोन की अलग रंग-कोडिंग की जाए, जिससे ई-रिक्शा निर्धारित रूट पर ही चलें और जाम की समस्या में कमी आए।

कौशल शर्मा ने नगर में पार्किंग स्थल एवं ट्रांसपोर्ट नगर की कमी को भी गंभीर समस्या बताया। उन्होंने कहा कि इससे व्यापारियों को माल की लोडिंग और अनलोडिंग में कठिनाई होती है। उन्होंने मांग की कि यदि व्यापारी सर्विस लेन में वाहन खड़ा कर कार्य कर रहे हैं तो उनका चालान न किया जाए।

इस पर संबंधित टीआई को आवश्यक निर्देश दिए गए। टोल प्लाजा से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई, जिसमें यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार और फास्टैग बैलेंस को लेकर स्पष्ट जानकारी न दिए जाने का मुद्दा उठाया गया। इस पर टोल कर्मियों को स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल ने प्रभापुरम कॉलोनी में शाम के समय असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर चिंता जताई।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाओं की शिकायतें मिल रही हैं, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं।बैठक में कौशल शर्मा, प्रशांत जैन, शरद जायसवाल, धर्मराज सिंह, राजेश जायसवाल, अभिषेक साहू, दिनेश सिंह, दीप सिंह पटेल, विनय जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल सहित अन्य व्यापारी प्रतिनिधि, एआरटीओ, नगर पालिका के कर्मचारी एवं टोल प्लाजा के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous Post

बीजपुर. यूपी बोर्ड परीक्षा के इंटरमीडिएट में महिमा कुमारी 86.8% और हाई स्कूल में दिव्या ने 89.8% पाकर क्षेत्र का नाम किया रोशन

Next Post

मुख्यालय. रॉबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

Next Post

मुख्यालय. रॉबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सुरक्षा में बड़ी सेंध… लियोनल मेसी सहित पूरी अर्जेंटीना टीम का पासपोर्ट डेटा लीक, विवादों में फीफा वर्ल्ड कप
  • विंढमगंज. रेलवे स्टेशन के यूपीएस इलेक्ट्रॉनिक रूम में लगी आग
  • घोरावल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के रिकॉर्ड 4399 दिन पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन
  • Australia Open: पीवी सिंधु राउंड ऑफ 16 में पहुंचीं, 17 साल की तन्वी ने किया बड़ा उलटफेर
  • शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली को मिला नया नेतृत्व, ई. प्रभाकर राव ने कार्यकारी निदेशक का कार्यभार संभाला

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सुरक्षा में बड़ी सेंध… लियोनल मेसी सहित पूरी अर्जेंटीना टीम का पासपोर्ट डेटा लीक, विवादों में फीफा वर्ल्ड कप
  • विंढमगंज. रेलवे स्टेशन के यूपीएस इलेक्ट्रॉनिक रूम में लगी आग

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.